{"_id":"6192c35545b0fe712443ccdc","slug":"woman-murdor-by-lover-bareilly-news-bly4662585171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: शादी से इनकार करने पर युवती का बाल पकड़कर घसीटा और फाड़े कपड़े, बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: शादी से इनकार करने पर युवती का बाल पकड़कर घसीटा और फाड़े कपड़े, बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोली मारकर की हत्या
Tue, 16 Nov 2021 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:00 AM IST
सार
फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की युवती अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से आ रही थी। तभी गांव का ही रजनेश पीछे से बाइक लेकर आ गया। उसने युवती के भाई की बाइक में लात मार दी। युवती सड़क पर गिर गई। रजनेश ने तमंचे से युवती पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में घर छोड़कर विवाह करने से इनकार करने पर गांव में रहने वाले रजनेश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 20 वर्षीय युवती की सोमवार को हत्या कर दी। युवती के पेट और गले में गोलियां लगीं हैं। भाई के मुताबिक हत्या करने से पहले आरोपी ने युवती का बाल पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के पहुंचने पर युवती के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चार घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की युवती सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसेरे भाई के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। जब दोनों बरगवां से आगे पहुंचे तभी गांव का ही रजनेश पीछे से बाइक लेकर आ गया। उसने युवती के भाई की बाइक में लात मार दी। युवती सड़क पर गिर गई। उसका भाई बाइक समेत खेत में जा गिरा। रजनेश ने तमंचे से युवती पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। युवती के भाई के मुताबिक रजनेश ने तमंचे से चार-पांच फायर किए।
विज्ञापन
उन पर भी तमंचा तान दिया तो वह गांव की ओर भाग निकले। जब वह गांव वालों को लेकर लौटे तब तक रजनेश युवती की हत्या करके भाग चुका था। युवती के पेट और गर्दन में तीन गोलियां लगी हैं। युवती के पिता की तहरीर पर रजनेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक युवती और रजनेश के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन घरवालों को जानकारी होने पर युवती ने उससे दूरी बना ली।
विज्ञापन