फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murdered by slitting her throat in Bareilly

Bareilly News: महिला सफाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, बेड पर मिला खून से लथपथ शव, पति लापता

Tue, 15 Jul 2025 01:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 01:23 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह कमरे में बेड पर पड़ा मिला। किसी धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat in Bareilly
मृतका दीपा का फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में किराये पर रहने वाली नगर निगम की सफाईकर्मी दीपा (35 वर्ष) की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक उसके पति पर है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह पीआरवी को सिद्धार्थनगर में महिला की हत्या की सूचना मिली। इज्जतनगर पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि दीपा नगर निगम में सफाईकर्मी थी। उनका पति राजीव मौके पर नहीं मिला। मकान मालिक संतोष कश्यप ने बताया कि 11 जुलाई को ही राजीव ने यह मकान किराये पर लिया था। वह लोग तीन मकान के बाद बने दूसरे घर में रहते हैं। मंगलवार सुबह मीटर रीडिंग के लिए आए कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उन लोगों ने आवाज लगाई।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में ससुरालवालों ने दामाद को दी तालिबानी सजा, पहले बेल्ट से पीटा... फिर पेड़ से बांधा
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड पर पड़ा मिला शव
पड़ोसी की छत पर चढ़कर संतोष का बेटा घर में उतरा तो बेड पर दीपा का शव पड़ा था। मकान का दूसरा दरवाजा अंदर से खुला था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सोमवार रात दस बजे राजीव अकेला घर से निकलकर गली में जाता दिखाई दिया। इससे शक पुख्ता हो गया कि राजीव ने ही दीपा की हत्या की होगी। मकान मालिक संतोष की तहरीर पर राजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला हत्या का है। महिला का गला रेता गया है। शक के आधार पर पति राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। राजीव की गिरफ्तारी से स्थिति साफ हो जाएगी।

लखीमपुर खीरी में पढ़ते हैं बच्चे
पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि दीपा की शादी प्रेमनगर मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी, जो नगर निगम में सफाईकर्मी था। उससे दीपा को दो बेटे हुए जो लखीमपुर खीरी जिले के किसी आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करते हैं। पति की पांच साल पहले मौत के बाद दीपा को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed