{"_id":"66848ee0fcb893c5c5019be6","slug":"woman-murdered-again-in-shahi-body-thrown-in-sugarcane-field-bareilly-news-c-4-bly1015-432252-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाही में फिर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाही में फिर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव
Wed, 03 Jul 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
शाही (बरेली)। थाना क्षेत्र में शेरगढ़ निवासी महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। रात में शव मिलने पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके का मुआयना किया। प्राथमिक तौर पर हत्या वैसी ही बताई जा रही है, जैसी पिछले साल नौ महिलाओं को मारा गया था। साड़ी से ही महिला का गला कसा गया है। लूट की खातिर हत्या की भी चर्चा है। एसएसपी ने मौके पर जाकर जानकारी ली और जल्द राजफाश करने के निर्देश दिए।
बुझिया जागीर गांव निवासी बीरेंद्र मंगलवार शाम सात बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। उनकी निगाह पास में गन्ने के खेत में गई तो वह सिहर उठे। वहां महिला की लश पड़ी थी। उन्होंने गांव जाकर प्रधान के पति राजकुमार गुप्ता को जानकारी दी तो वह कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पर आ गए। इस दौरान शव करीब 15 मीटर और अंदर पड़ा मिला जैसे उसे घसीटकर डाला गया हो। सूचना पर थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुला ली।
महिला के मुंह से खून निकल रहा था। लग रहा था कि किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। महिला लाल रंग का ब्लाउज तथा हल्के पीले रंग की छींटदार साड़ी पहने थी। कपड़े अस्त-व्यस्त होने से अन्य तरह की आशंका भी जताई जा रही है। उसके बांएं हाथ पर अनीता लिखा हुआ है। शव से कुछ दूरी पर एक थैली मिली, जिसमें उसके कुछ कपड़े, बैंक की पासबुक और एक आधार कार्ड मिला। इसमें अनीता देवी पत्नी सोमपाल निवासी हौसपुर थाना शेरगढ़ लिखा था। इसी आधार पर रात साढ़े नौ बजे महिला की पहचान हो सकी।