फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murdered again in Bareilly Shahi serial killer suspected

शाही में फिर महिला की हत्या: गन्ने के खेत में मिला शव, वारदात का वही तरीका, इलाके में लौटा सीरियल किलर का डर

Wed, 03 Jul 2024 06:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jul 2024 06:59 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के शाही इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम को उसका शव गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके का मुआयना किया। प्राथमिक तौर पर हत्या वैसी ही बताई जा रही है, जैसे पिछले साल नौ महिलाओं को मारा गया था।

विज्ञापन
Woman murdered again in Bareilly Shahi serial killer suspected
महिला का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव बुझिया जागीर में शेरगढ़ के हौसपुर निवासी सोमपाल की पत्नी अनीता (45) की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। प्राथमिक तौर पर हत्या वैसी ही बताई जा रही है, जैसे पिछले साल नौ महिलाओं को मारा गया था। साड़ी से ही महिला का गला कसा गया है। लूट की खातिर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। मंगलवार शाम शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके का मुआयना किया। एसएसपी ने मौके पर जाकर जानकारी ली और जल्द राजफाश करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बुझिया जागीर गांव निवासी बीरेंद्र मंगलवार शाम सात बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। उनकी निगाह पास में गन्ने के खेत में गई तो वह सिहर उठे। वहां महिला की लाश पड़ी थी। उन्होंने गांव जाकर प्रधान के पति राजकुमार गुप्ता को जानकारी दी तो वह कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पर आ गए। शव करीब 15 मीटर अंदर पड़ा था। देखने लगा कि जैसे उसे घसीटकर डाला गया। लग रहा था कि किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। कपड़े अस्त व्यस्त होने से काफी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

थैली में मिले कपड़े और पासबुक 
सूचना पर थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुला ली। महिला लाल रंग का ब्लाउज व हल्के पीले रंग की छींटदार साड़ी पहने थी। उसके बाएं हाथ पर अनीता लिखा हुआ है। शव से कुछ दूरी पर एक थैली मिली, जिसमें उसके कुछ कपड़े, बैंक की पासबुक और एक आधार कार्ड मिला। इसमें अनीता देवी पत्नी सोमपाल निवासी हौसपुर थाना शेरगढ़ लिखा था। पुलिस पति सोमपाल को बुलाकर लाई तो उन्होंने शिनाख्त कर ली। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शाही क्षेत्र में महिला का शव मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुराने मामलों से इसका जुड़ाव तो नहीं है, इसकी भी जांच कराई जाएगी। 

नौ महिलाओं की एक ही तरीके से हुई थी हत्या 
शाही व शीशगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले साल सिलसिलेवार नौ महिलाओं की हत्या की गई थी। ये मामले पुलिस के लिए आज भी सिरदर्द बने हुए हैं। गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा की धानवती, सेवा ज्वालापुर की वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा व शाही के खरसैनी की दुलारी देवी की पांच महीने में जान चली गई थी। 

अधिकतर महिलाओं के गले में फंदा कसा मिला था। कुछ के शव खराब हो चुके थे तो पुलिस विसरा रिपोर्ट के बहाने हत्या की बात खारिज कर दी। शुरू के एक मामले में परिजनों ने न तहरीर दी और न पोस्टमार्टम कराया। बाकी में कुछ हत्याओं का खुलासा किया गया। पर उनके सटीक होने पर भी संदेह है। तीन मामलों में खुलासे को लेकर पुलिस आज तक माथापच्ची कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed