{"_id":"6881fe60ffc0a5c0180734e5","slug":"woman-living-with-her-husband-in-saudi-arabia-a-molester-is-defaming-her-using-fake-instagram-account-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सऊदी अरब में पति संग रह रही महिला, इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट से बदनाम कर रहा शोहदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सऊदी अरब में पति संग रह रही महिला, इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट से बदनाम कर रहा शोहदा
Thu, 24 Jul 2025 03:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Jul 2025 03:07 PM IST
सार
सऊदी अरब में पति के साथ रह रही महिला को शाहजहांपुर का युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर बदनाम करने लगा। महिला के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उसके रिश्तेदार को फोटो भेजे दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock adobe
विस्तार
शाहजहांपुर के युवक ने बरेली की महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना लिया। उसकी तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर दिया। पीड़ित महिला अपने पति के साथ सऊदी में रहती है। जब उसे पता लगा तो उसके होश उड़ गए। उसके भाई ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन का निकाह दो साल पहले हो गया था। बहन अपने पति के साथ सऊदी अरब में रह रही है। शाहजहांपुर निवासी अजहर खान उर्फ अज्जू अपने दोस्त इमरान के साथ मिलकर उसकी बहन को लंबे समय से परेशान कर रहा है। अलग-अलग नंबरों से फोन और मैसेज करता है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर रिश्तेदारों को मैसेज और फोटो भेजकर बहन को बदनाम कर रहा है। आरोपियों ने बहनोई को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर तीन लाख रुपये रंगदारी मांगी। एआई से एडिट कर अश्लील फोटो बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगे। बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन