फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman living in a consensual relationship was brutally murdered in Bareilly

बर्बरता की हदें पार: लिव इन पार्टर से इतनी नफरत... कत्ल के बाद ताबड़तोड़ वार कर बिगाड़ा चेहरा, आंखें तक निकाली

Sun, 05 May 2024 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 May 2024 03:16 PM IST
सार

बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सहमति संबंध में रह रही महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। नफरत इस कदर हावी हुई कि हत्या के बाद आरोपी ने उसकी आंखें तक निकाल लीं।
 

विज्ञापन
woman living in a consensual relationship was brutally murdered in Bareilly
murdered in Bareilly - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रामगंगानगर में पिंकी सागर की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। घटनास्थल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक से ज्यादा लोगों ने हत्या की होगी। हत्यारा उससे इतनी नफरत करता था कि ताबड़तोड़ वार कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस नामजद आरोपी के साथ ही दूसरे हत्यारोपियों की आशंका के मद्देनजर कॉल डिटेल चेक करा रही है। पुलिस जब पहुंची तो पिंकी का शव जमीन पर पड़ा था। शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। पिंकी के माथे और चेहरे पर बांके से पांच से छह वार किए गए थे। इससे माथे पर गहरे घाव हो गए थे। 
विज्ञापन


आंखें भी बाहर आ गई थीं। कातिल ने उसे इतनी बेरहमी से मारा जैसे कि वह उससे बेहद नफरत करता हो। जिस बांके से हत्या की गई, वह बेड पर रखा मिला। फॉरेंसिक टीम ने उस बांके पर मौजूद फिंगरप्रिंट लेने के साथ ही कमरे से कई और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मित्र के साथ देखकर पिंकी ने दी थी जोगेंद्र को गाली
पिंकी की मां सावित्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिंकी का आठ साल पहले पति काशी धर्मपुर निवासी मदन से अलगाव हो गया था। छह साल से वह डेयरी संचालक जोगेंद्र के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। शुक्रवार को वह अपनी मित्र बबली के घर गई थी। वहां जोगेंद्र अपनी एक महिला मित्र के साथ आ गया। उसे देखकर पिंकी ने जोगेंद्र को गाली दे दी थी। 

तब जोगेंद्र ने पिंकी से झगड़ा किया था और उसे देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद पिंकी अपने कमरे पर चली गई थी। उन्हें लगता है कि जोगेंद्र ने ही पिंकी की हत्या कर दी। आरोप लगाया कि जोगेंद्र अक्सर शराब पीकर पिंकी को पीटता था।

 

हनीट्रैप गिरोह से जुड़े हो सकते हैं तार
पिंकी काफी रौबदार महिला थी। वह मॉडर्न कपड़े पहनती थी और स्कूटी से चलती थी। हत्या के बाद कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि जोगेंद्र के भी कई और लड़कियों से संबंध थे। कैंट और बिथरी के इस क्षेत्र में हनीट्रैप गिरोह भी सक्रिय हैं। इस घटनाक्रम को उस गिरोह की सक्रियता से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

सहमति संबंध में रह रही महिला की हत्या
आपको बता दें कि बरेली के बिथरी चैनपुर थाना इलाके की रामगंगानगर कॉलोनी के सेक्टर सात में प्रेमी के साथ सहमति संबंध में रह रही पिंकी सागर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। नफरत इस कदर हावी हुई कि हत्या के बाद आरोपी ने उसकी आंखें तक निकाल लीं। सहेली की सूचना पर पुलिस ने किराये के कमरे से शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पिंकी की मां ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 

बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला की रहने वाली पिंकी सागर (30) का पहले पति मदनपाल से आठ साल पहले विवाद हो गया था। तब से वह अलग रह रही थीं। फिलहाल, काफी समय से वह अपने प्रेमी मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी जोगेंद्र के साथ सहमति संबंध में किराये पर कमरा लेकर रामगंगानगर के सेक्टर सात में रह रही थीं। उनकी नौ साल की बेटी मुस्कान भी साथ रहती थी। इस समय मुस्कान हरुनगला में अपनी नानी सावित्री देवी के घर गई हुई थी।
 

कैंट निवासी बबली की पिंकी से मित्रता थी। बबली के मुताबिक शुक्रवार शाम पिंकी उनके घर आई थी। रात में वह चली गई। उन्होंने शनिवार को उसे कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। दोपहर एक बजे बबली पिंकी के कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर जमीन पर पिंकी का लहूलुहान शव पड़ा था।

बबली की सूचना पर पिंकी की मां सावित्री घटनास्थल पर पहुंचीं। बिथरी इंस्पेक्टर संजय सिंह भी टीम के साथ वहां पहुंच गए। पिंकी की मां ने प्रेमी पर ही हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही हत्या की वजह और कातिलों की संख्या को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed