Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman killed, youth injured in bike collision

Bareilly News: बाइकों की टक्कर में महिला की गई जान, युवक घायल

Thu, 23 Oct 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, youth injured in bike collision
नवाबगंज। बेटे के साथ बाइक से अपने मायके जा रही महिला को हाईवे पर दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जनपद पीलीभीत के थाना क्षेत्र जहानाबाद के गांव निश्राबारात भोज में 50 वर्षीय रूप देवी पत्नी खेमपाल बुधवार को अपने बेटे अनूप कुमार के साथ बाइक से अपने मायके के पिपरिया भोज गांव जा रही थी।
विज्ञापन

वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित नवाबगंज के पास फायर स्टेशन के सामने पहुंची। इस बीच सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनका बेटा अनूप कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका मिलते ही दूसरा बाइक सवार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
छत से गिरकर महिला घायल : भंडसर। दिवाली के दिन छत से गिरकर महिला गंभीर घायल हो गई। उसे भोजीपुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार थाना हाफिजगंज के गांव बड़ेपुरा निवासी मनोहर लाल की पत्नी नन्ही देवी दिवाली की रात पर अपने घर की छत पर रोशनी करने के लिए मोमबत्ती लग रही थी कि उसका पैर फिसल गया। इससे वह नीचे खड़ंजे पर जा गिरी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed