{"_id":"683da209882a8cd76b09e71e","slug":"woman-jumped-in-front-of-train-with-her-son-both-died-in-bareilly-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डेढ़ साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला... दोनों की मौत, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डेढ़ साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला... दोनों की मौत, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
Mon, 02 Jun 2025 06:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Jun 2025 06:37 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में सोमवार को सुबह एक महिला अपने मासूम बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। महिला का पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
अंगूरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में पति से झगड़े के बाद नाराज महिला ने अपनी डेढ़ वर्ष के बेटे को लेकर घर से चली गई। वह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर पहुंची। ट्रेन आते ही उसके आगे बच्चे समेत कूद गई, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की बहन ने उसके पति पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव तराखास निवासी भूपेंद्र की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर कला गांव के ओमप्रकाश की बेटी अंगूरी से जून 2022 में हुई थी। भूपेंद्र पत्नी अंगूरी (20) व डेढ़ वर्ष के बेटे अजय के साथ घर में रहता था। वह फैक्टरी में मजदूरी करके अपने परिवार का खर्चा चलता है। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति से नाराज होकर पत्नी अपने बेटे को गोद में लेकर घर से चली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: बेटी के लिए रिश्ता देखने गई... मां ने खुद कर ली शादी, होने वाला दामाद पति बनकर आया घर
विज्ञापन
वह सुबह करीब आठ बजे द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर पहुंची। शाहजहांपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे बच्चे को गोद में लेकर वह कूद गई। मौके पर मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला की बहन रेखा ने उसके पति पर ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।