{"_id":"680cb5c501828dcbdc060eca","slug":"walkie-talkie-of-traffic-police-inspector-was-stolen-in-bareilly-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दरोगा जी की ये कैसी मुस्तैदी... वॉकी-टॉकी ही हो गया चोरी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दरोगा जी की ये कैसी मुस्तैदी... वॉकी-टॉकी ही हो गया चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 26 Apr 2025 04:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 04:00 PM IST
सार
बरेली में यातायात पुलिस के दरोगा का वॉकी-टॉकी चोरी हो गया। दरोगा ने काफी तलाश किया, लेकिन वॉकी-टॉकी का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर अंडरपास पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे टीएसआई का सरकारी रेडियो हैंडसेट (वॉकी टॉकी) चोरी हो गया। यातायात पुलिस के दरोगा ने काफी तलाश की लेकिन वॉकी टॉकी का कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बरेली में तैनात दरोगा मोहित कुमार शुक्रवार को इज्जतनगर क्षेत्र में सेक्टर प्रभारी के तौर पर ड्यूटी पर थे। शाम सात बजे जब अंडरपास के पास यातायात संचालन में व्यस्त थे। इस दौरान किसी शातिर ने भीड़ का फायदा उठाकर दरोगा का सरकारी वॉकी-टॉकी चोरी कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में गरजे सीएम योगी: अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं… यह नया भारत है
विज्ञापन
ड्यूटी में व्यस्त दरोगा ने जब वायरलेस से संपर्क साधने की कोशिश की तो रेडियो सेट गायब पाया। वॉकी-टॉकी चोरी होने से उसके दुरुपयोग की संभावना बढ़ गई है। इस मामले में दरोगा पर भी लापरवाही बरतने की कार्रवाई हो सकती है। वहीं पुलिस ने वॉकी टॉकी की तलाश शुरू कर दी है।