फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman in consensual relationship thrown from moving train by lover dies

Bareilly News: सहमति संबंध में रह रही महिला को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, मौत

Fri, 06 Mar 2026 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 06 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman in consensual relationship thrown from moving train by lover dies
बरेली। चलती ट्रेन में पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद सहमति संबंध में रह रही 35 वर्षीय महिला रुखसाना को उसके प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। जीआरपी ने महिला के परिवार को सूचना दी है, उनके आने पर तहरीर लेकर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी बरेली सिटी थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल की निवासी रुखसाना को उसके पति इरफान ने छोड़ दिया था। रुखसाना के दो बच्चे शादाब और समीर ननिहाल में रहते हैं। रुखसाना काफी समय से मैनपुरी के किशनी निवासी एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। बरेली के सुभाषनगर में यह दोनों किराये के मकान में रहते हैँ। बृहस्पतिवार के लिए रुखसाना और उसका प्रेमी 55307 कासगंज-रामनगर पैसेंजर से बरेली आए थे। यह गाड़ी शाम 5:40 बजे बरेली सिटी पहुंची।
विज्ञापन


जीआरपी को सूचना मिली कि रुखसाना और प्रेमी के बीच पीने के पानी को लेकर झगड़ा हो गया था। रुखसाना ने ट्रेन से कूदने की धमकी दी तो प्रेमी ने उसे धक्का दे दिया। रुखसाना के ट्रेन से कटकर दो टुकड़े हो गए। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। रुखसाना के परिवारवालाें को सूचना दी गई है। उनके आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed