फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies under suspicious circumstances, police stops her from carrying out funeral procession

Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, अंतिम संस्कार को ले जाते समय पुलिस ने रोका

Sat, 13 Sep 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, police stops her from carrying out funeral procession
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ठकपुरा में संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को एक महिला की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को महिला के शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बड़ागांव आकाश कुमार के मुताबिक ठकपुरा गांव के राधेश्याम का विवाह अब से नौ साल पहले अलीगंज के गांव पटपरागंज के राजेश की बहन नन्ही के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर में नन्ही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने नन्ही की हत्या का आरोप लगाया। तभी से ही मृतका के ससुराल पक्ष के लोग नन्ही देवी के मायके वालों से सुलह की बात कर रहे थे। बताते हैं कि राधेश्याम को एक बेटा और एक बेटी है। मायके वाले राधेश्याम के हिस्से की जमीन दोनों बच्चों के नाम करने को कह रहे है। इसको लेकर दोनों पक्षों में लगभग सुलह हो गई थी। तभी नन्ही के शव को लेकर परिवार वाले अंतिम संस्कार को जाने लगे।
विज्ञापन

किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर बात बिगड़ गई और मायके वालों की सूचना पहुंची पुलिस ने नन्ही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि शुक्रवार को राधेश्याम ने अपने हिस्से की जमीन भी अपने दोनों बच्चों के नाम भी करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-भारत सिंह, कार्यवाहक प्रभारी, सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed