फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Tue, 02 Jun 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
- फरीदपुर से गांव शिवराजपुर में जमीन की पैमाइश के लिए बेटे संग बाइक से जा रही थीं नन्ही देवी- परिजनों ने जमीनी रंजिश में पीटकर घायल करने और पुलिस ने सड़क हादसे में बताई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगंज पूर्वी। गांव शिवराजपुर निवासी नन्ही देवी (38) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेटे के साथ बाइक पर सवार थीं। बेटे का आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने जमीनी रंजिश में पीटा था, जिससे मां की जान गई। वहीं, पुलिस ने सड़क हादसे में मौत बताई है।
विज्ञापन

नन्ही के बेटे अजीत ने बताया कि वह पिता मुकेश और मां नन्ही देवी संग फरीदपुर में रह रहे हैं। गांव शिवराजपुर में उनकी पैतृक जमीन है। सोमवार को पैमाइश कराने के लिए बाइक से गांव जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नगरिया और जरौल गांव के बीच में कुछ लोगों ने रंजिशन घेर लिया। उन लोगों ने पीटा। इसमें नन्ही देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। अजीत भी घायल हुए। पीछे आ रहे मुकेश समेत अन्य लोग वहां पहुंचे तो घायल मां-बेटे के फतेहगंज पूर्वी थाने ले गए। पुलिस ने फरीदपुर सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने नन्ही देवी को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत ने बताया कि सीमा से सटे शाहजहांपुर के गांव के कुछ लोग उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश दो साल से कर रहे हैं। पिछले साल आरोपियों ने अजीत से मारपीट की थी। इसमें अजीत के हाथ की हड्डी टूट गई थी। अजीत ने जून 2025 में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई तो कार्रवाई की गई थी। कब्जे की कोशिश की शिकायत तहसील दिवस और सीएम से कई बार की गई है, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ।
आरोप है कि पिता मुकेश इस साल गेहूं की फसल काटने गए तो आरोपियों ने नहीं काटने दी। तहसील और थाने में तहरीर देने पर प्रशासन ने फसल कटवाई। इसके रुपये ग्राम प्रधान को दे दिए। प्रशासन ने पैमाइश के बाद भू स्वामी को रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सोमवार को पैमाइश की जाएगी। इसके लिए ही परिवार फरीदपुर से गांव जा रहा था।

वर्जन,
बिजली का खंभा सड़क पर पड़ा था। उसके ऊपर बाइक चढ़ी तो पीछे बैठी महिला छिटककर गिर गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जमीन के मामले में फसल की नीलामी करवाकर प्रधान को रुपये दिए थे। जमीन के संबंध में मुकदमा लंबित है। - संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर
फोटो-संवाद।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed