फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies of snakebite in bareilly

सर्पदंश से मौत: रसोई में चूहों के लिए रखे पिंजरे में फंसा सांप, महिला की अंगुली में डसा

Sat, 13 Jun 2026 05:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 13 Jun 2026 05:34 PM IST
सार

नवाबगंज में रसोई में बर्तन रखते समय सांप के डसने से महिला सुनीता की मौत हो गई। सुनीता ने चूहों के लिए पिंजरा लगाया था, जिसमें सांप फंसा था। थाली उठाते समय सांप ने उसे डस लिया।

विज्ञापन
Woman dies of snakebite in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज इलाके में घर की रसोई में बर्तन रख रही महिला को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, उसमें पहले से मौजूद सर्प ने उसके दाएं हाथ की अंगुली में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी सुनीता 45 मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थी। पति भगवान दास ई रिक्शा चालक हैं। शुक्रवार शाम को सुनीता गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत से मजदूरी कर घर लौटी। इसके बाद खाना बनाया। पति और दो बच्चों को खिलाकर नल पर बर्तन धोने चली गई। इसके बाद जमीन पर रखे बर्तन में उन्हें रखने लगी। 

विज्ञापन

जमीन पर गिरी थाली उठाते समय सांप ने डसा 
इस बीच थाली जमीन पर गिर गई, सुनीता ने जैसे ही थाली को उठाने के लिए हाथ बढ़ाया। वहां पर रखे पिंजरे में फंसे सर्प ने उन्हें डस लिया। किसी के काटने की जानकारी सुनीता ने परिवारीजन को दी, वह दौड़ कर रसोई में पहुंचे। वहां सर्प देखंकर सभी दंग रह गए। 

सुनीता की हालत बिगड़ने लगी। उसे लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम कराने के इन्कार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनो के सुर्पुद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed