फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies in road accident in Bareilly Faridpur

Bareilly News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति संग करवा चौथ का सामान खरीदने जा रहा थी; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 09 Oct 2025 11:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 11:53 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ करवा चौथ का सामान लेने बाजार जा रही थी। उसका पति बाल-बाल बचा। 

विज्ञापन
Woman dies in road accident in Bareilly Faridpur
निधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में करवा चौथ के लिए सामान खरीदने बाजार में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के कंजा इलाका पिपरथरा गांव निवासी महिला निधि (26 वर्ष) अपने पति सौरभ के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। इसी दौरान नगर में बीसलपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। पति बाल-बाल बचा। पति उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि क्षेत्र के कंजा इलाका पिपरथरा निवासी महिला निधि अपने पति के साथ बाइक से बुधवार दोपहर करवा चौथ के लिए सामान खरीदने फरीदपुर की बाजार में आ रही थी। फरीदपुर नगर में बीसलपुर रोड पर सामने से जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद लोगों ने पीछा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने कब्जे में लिया। वहीं हादसे से त्योहार से पहले मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed