फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies during treatment, investigation will be done

Bareilly News: इलाज के दौरान महिला की मौत, होगी जांच

Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, investigation will be done
आंवला। नगर के निजी अस्पताल में एक सप्ताह पहले इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में सीएमओ ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उनकी पत्नी गर्भवती थी। एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब होने पर एक रिश्तेदार के सुझाव पर पत्नी को तहसील के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान अस्पताल स्टाफ ने पत्नी का गर्भपात कर दिया। आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से पत्नी की अगले दिन मौत हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी से भी की थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि यह मामला एक सप्ताह पहले का है। मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने सारे आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि महिला की हालत नाजुक होने पर मरीज को रेफर कर दिया गया था। एक सप्ताह बाद इस प्रकार के आरोप लगाना गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रकरण की जानकारी नहीं है। चिकित्साधिकारी से जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed