फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies due to bike collision

Bareilly News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 13 Oct 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bike collision
नवाबगंज फोटो 1 मृतका सुशीला देवी का फाइल फोटो
नवाबगंज। सड़क पार कर रही एक महिला को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनाें ने उसे सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के जयवीर सिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन करते हैं। शुक्रवार देर रात उनकी 48 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी अपने ही गांव जयनगर में बरखन-नवाबगंज मार्ग को पार कर घर जा रही थीं। वह जैसे ही सड़क के बीच में पहुंची, उसी बीच नवाबगंज की ओर से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की भोर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेटा सुनील, गौरव, नातिन चाहत आदि का रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed