फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies after falling from bike

Bareilly News: बाइक से गिरकर महिला की मौत

Mon, 19 May 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike
नेशनल हाईवे पर कार ने मारी बाइक सवार के टक्कर गम्भीर घायल।
बहेड़ी। नैनीताल फोरलेन हाईवे पर जोखनपुर मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। इस दौरान एंबुलेंस चालक ने घायल महिला के जेवर निकाल लिए।
विज्ञापन

कुलुआडांडा की महिला माया देवी पत्नी राजपाल जोखनपुर मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिर गई। उसको निजी एंबुलेंस वाले वहीं से सीधे बरेली एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद जब परिजनों ने महिला के शरीर पर जेवर नहीं देखी तो उन्होंने तलाशते हुए एंबुलेंस वाले को गांव बुलाया। उन्होंने उससे जेवर के बारे में पूछा तो पता चला कि उसके साथ एक और चालक था, जो गायब हो गया। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

--
हादसे के 24 वें दिन आंवला के युवक ने तोड़ा दम
बदायूं। 24 दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बरेली के थाना आंवला के गांव भीमपुर के रहने वाले 35 वर्षीय महेंद्रपाल 24 अप्रैल को अपने ममेरे भाई के बेटे की शादी में गणेशपुर आए थे। वह दावत खाने के बाद अपने बड़े भाई नेकपाल एवं एक रिश्तेदार महेंद्र सिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे। 24 अप्रैल की देर रात आंवला अलीगंज अड्डे के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलावस्था में बरेली के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। महेंद्रपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार की टक्कर से दंपती गंभीर घायल
मीरगंज। लभारी चौकी के पास शनिवार की शाम एक सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब दुर्योधन (निवासी क्रिमचा मिलक) अपनी पत्नी कामिनी के साथ बाइक से गांव रेतीपुरा शाही में स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।


जैसे ही वे लाभारी चौकी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दुर्योधन और उनकी पत्नी कामिनी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार और उसके चालक को फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से पकड़ लिया है। संवाद

--
हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
फतेहगंज पूर्वी। हाईवे पर रविवार सुबह छह बजे के करीब खंजनपुर गांव के सामने बाकरगंज गांव निवासी अलकैफ को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें युवक घायल हो गया।
अलकैफ बाइक से टिसुआ जा रहे थे। उनके साथ गांव का एक और युवक था। तभी दूसरा युवक बकरियों के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ने लगा। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी। तभी उत्तराखंड की तरफ से जा रही एक कार ने बाइक पर बैठे अलकैफ को टक्कर मार दी। कार भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल कार में फंसे हुए लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भिजवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं, कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed