फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies after eight months of love marriage in Bareilly

UP News: सालभर भी नहीं चला प्रेम विवाह... संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 10:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 10:55 AM IST
सार

बरेली के भुता क्षेत्र में प्रेम विवाह के आठ महीने बाद विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके वालों ने पति व ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
woman dies after eight months of love marriage in Bareilly
शोभा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के विलासनगर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता शोभा (21) की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पति व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


देहरादून के थाना राजपुर के गांव जाखन कैनाल रोड निवासी राजकुमार ने बताया कि करीब आठ महीने पहले बहन शोभा ने भुता थाना क्षेत्र के गांव विलासनगर निवासी आकाश के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से आकाश पत्नी के साथ गांव में ही रह रहा था। ससुराल में बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता। इसकी जानकारी उसने कई बार दी। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बरेली जेल में आरोपी की मौत: भाई बोला- पुलिस ने पीटा... SOG ने लिए 10 लाख रुपये, फिर भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन कर दिया अंतिम संस्कार 
राजकुमार के मुताबिक शोभा ने बताया था कि ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये मांग रहे थे। इतनी रकम देने में वह समर्थ नहीं थे। दो जुलाई को आकाश ने कॉल करके बताया कि शोभा ने आत्महत्या कर ली है।  इस पर वह लोग तुरंत ही वहां से चल दिए। उनके आने से पहले अंतिम संस्कार न करने को कहा। इसके बाद भी शोभा के ससुरालियों ने आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

पुलिस को भी सूचना नहीं दी। यहां आने पर जब उन्हें अंतिम संस्कार करने की बात पता चली तो वह पुलिस के पास पहुंचे। तहरीर के आधार पर भुता थाना पुलिस ने आकाश व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  की है।

विवाहिता की हत्या की कोशिश, भाई को भी पीटा
पीलीभीत से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज में कार न मिलने से नाखुश ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के जाजूनगर निवासी गुलनाज ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात अप्रैल 2021 को मोहल्ले के ही कदीम अली के साथ हुई थी। 

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति के अलावा जेठ इशरत, अकरम दहेज की मांग को लेकर पिटाई करने लगे। 26 जून को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह बचकर उसने अपने भाई को बताया। मौके पर पहुंचे भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed