{"_id":"6ad1463b5cb3e9295907103f","slug":"woman-dies-after-being-crushed-by-truck-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6813-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन
रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी गीता, पटवाई रेलवे फाटक के पास हादसा
मीरगंज। रामपुर जिले के पटवाई रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
परिचितों के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के नथपुरा गांव निवासी गीता (35) पत्नी शिव कुमार अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा से क्रमचा गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में पटवाई रेलवे फाटक बंद होने के कारण ई-रिक्शा रुक गया। इसी दौरान गीता रिक्शे से उतरकर फाटक पार करके सड़क किनारे खड़ी हो गईं। बताया जाता है कि तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जिस परिवार में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने की तैयारी थी, वहां गीता की मौत की खबर से मातम छा गया। परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
दर्शन कर लौट रही कार ट्रक से टकराई, पांच लोग घायल
फरीदपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-30 पर जनता ढाबा के पास बुधवार दोपहर हादसा हो गया। मनौना धाम से दर्शन कर शाहजहांपुर लौट रही एक तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से जाते समय सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए।
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी कार चालक अमित कुमार शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के भूर खेड़ा गांव निवासी मिंटू, मीना देवी, मंडूरा, रागिनी, पप्पू को लेकर मनौना धाम दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग वापस शाहजहांपुर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, फरीदपुर में गौसगंज नहर की पुलिया के पास हादसा हो गया। हादसे में कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को बरेली अस्पताल के लिए भिजवा दिया।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।