फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies after being crushed by tractor in ply factory

Bareilly News: प्लाई फैक्टरी में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

Wed, 16 Jul 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by tractor in ply factory
फैक्ट्री में हुई महिला की मौत का फाइल फोटो
फरीदपुर। प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी कर रही महिला के ऊपर फैक्टरी के अंदर ही ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ गई। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। फैक्टरी के अंदर मौजूद लोगों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने महिला का पोस्टमाॅर्टम कराया।
विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के द्वारकेश शुगर मिल के पास एक प्लाईवुड फैक्टरी है। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी रेखा (35) मजदूरी करती थी। फैक्टरी में काम करने के दौरान सोमवार सुबह करीब नौ बजे यहां महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। तभी महिला को बरेली के अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। महिला के परिजनों का फैक्टरी प्रबंधन के बीच समझौता होने की गांव में चर्चा चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed