फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman Died from Triveni Express during catching train on Bareilly Junction

बरेली में त्रिवेणी एक्स्प्रेस से कटी महिला, लखनऊ जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते वक्त हुई घटना

Sun, 31 Mar 2019 01:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 31 Mar 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Woman Died from Triveni Express during catching train on Bareilly Junction
हादसे के बाद मौके पर जीआरपी

बरेली में रविवार को एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर महिला लखनऊ जाने वाली त्रिवेणी एक्स्प्रेस में सवार होने जा रही थी कि तभी वह ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैक पर गिर गई।

विज्ञापन


ट्रेन गुजरने के बाद देखा तो महिला का शरीर दो हिस्सों में कट चुका था। इस मंजर को अपनी आंखों से देखने वालों की चींख निकल गई। लोग मदद को आगे दौड़े तो देखा महिला का शरीर ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में बंट चुका है और देह में कोई हरकत भी नहीं हो रही है।   
विज्ञापन


इसके बाद हादसे की जानकारी जीआरपी को दी गई। तब तक बरेली जंक्शन पर अफरा-तफरी का महौल नजर आया। वहीं ट्रैक पर शव पड़ा रहने से काफी देर तक परिचालन बाधित रहा। बाद में जीआरपी ने ट्रैक खाली कराया, जिसके बाद ट्रेन की आवाजाही शुरू हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी ड्रायवर प्रदीप सिंह की पत्नी अनीता (38) के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले बरेली में अपने मायके कटरा चांद खां में आई थी।


रविवार को अकेले ही अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान त्रिवेणी एक्स्प्रेस के पिछले कोच में ट्रेन चलते वक्त बैठने की कोशिश की, इसी बीच ट्रेन के नीचे आकर कट गईं। जीआरपी ने मोबाइल से सूचना देकर परिजनों को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed