फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman crushed to death by truck, husband accused of murder

Bareilly News: महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, पति पर हत्या का आरोप

Wed, 27 Aug 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by truck, husband accused of murder
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासी 40 वर्षीय सावित्री की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने पति की ओर से ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतका की बड़ी बहन ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को बताया कि उनका मायका सुभाष नगर के गांव सिठौरा में है। वह तीन बहन हैं और कोई भाई नहीं है। पिता ने गांव में बने दो मकानों को तीनों बहनों में बांट दिया था। इसे लेकर सावित्री का पति कमलेश बाबू अक्सर झगड़ा कर पत्नी पर दबाव डालता था कि वह अपनी बहनों के हिस्से में भी उसे हिस्सा दिलाएं।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को कमलेश बाबू अपनी पत्नी सावित्री को लेकर बाइक से सिठौरा गया। वहां सावित्री की पिटाई की और फिर किला श्मशान भूमि फाटक के पास उसे ट्रक के नीचे फेंक दिया। ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने इस तरह की तहरीर या आरोप से इन्कार किया। कहा कि एक्सीडेंट का ही मामला है। कमलेश बाबू की रिपोर्ट लिखकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed