{"_id":"64877a12a2e4aa259b0a2ad7","slug":"woman-crushed-to-death-by-car-baheri-news-c-4-1-bly1032-180205-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार से कुचलकर महिला की मौत
Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल मार्ग पर तेज रफ्तार कार से कुचलकर बिलवा की रहने वाली अनीता शुक्ला (45) की मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।
भुता थाना क्षेत्र के गांव बिधौली के रहने वाले रमेश कुमार की बरात रविवार को हल्द्वानी गई थी। रविवार रात को शादी के बाद सोमवार को दुल्हन की विदाई कराकर वह गांव लौट रहे थे। कार में नवदंपती के साथ ही शाहजहांपुर के जिन्नीनगर निवासी बहनोई अवनीश कुमार और अवनीश की बहन शिवानी के साथ एक चालक भी था। कार जैसे ही भोजीपुरा थाने के सामने पहुंची अचानक सड़क पार कर रहीं अनीता उसकी चपेट में आ गई।
हादसे में अनीता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक के साथ अवनीश और शिवानी को भी चोटें आईं। हादसा होता देख भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। महिला का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक अनीता के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
थाने से चंद कदम पर हादसा, 25 मिनट बाद पहुंची पुलिस
भोजीपुरा थाने से चंद कदम की दूरी पर हादसा होने के बाद भी थाना पुलिस करीब 25 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस का चालक घायलों को लेकर अस्पताल चला गया। सूचना देने के बाद भी पुलिस के समय से न पहुंचने को लेकर लोग नाराज दिखे।