फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman committed suicide by jumping on railway track, dogs scratched her body

Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर महिला ने कूदकर दी जान, कुत्तों ने नोचा शव

Thu, 26 Jun 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by jumping on railway track, dogs scratched her body
मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे क्रॉसिंग के पास मौर्या नगर के सामने सोमवार रात एक अज्ञात महिला ने डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शव कई टुकड़ों में बिखर गया। हादसे के बाद शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक और आसपास की झाड़ियों में फैल गए। बुधवार को महिला के शव के कुछ टुकड़े मिले, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। लोगों के रोष जताने के बाद पुलिस ने मामले में दो दिन बाद संज्ञान लिया।
विज्ञापन

मौर्या नगर के सामने यह घटना घटी। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रेन से कटने पर महिला का शव ट्रैक पर पड़ा रहने के चलते पीछे से आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस को भी मौके पर करीब एक घंटे तक रोका गया। इससे डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही और यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद जीआरपी और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव के कुछ हिस्सों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन दो दिन बाद बुधवार दोपहर इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि महिला का एक पैर रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे।
विज्ञापन


यह दृश्य देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस और रेलवे स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद घटनास्थल की ठीक से तलाशी नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि जीआरपी को मंगलवार को महिला के सिर के टुकड़े मिले थे। अन्य टुकड़ों की तलाश की गई तो नहीं मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने टुकड़ों को बरामद कर जीआरपी को सौंप दिया है, जिसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed