{"_id":"65b780cef63c62c59f06ba45","slug":"woman-commits-suicide-after-dispute-with-her-husband-in-bareilly-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Mon, 29 Jan 2024 04:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 04:11 PM IST
सार
भोजीपुरा क्षेत्र में मॉर्डन विजेज में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आत्मघाती कदम उठाया। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के मॉर्डन विलेज में रविवार को पति से विवाद के बाद विवाहिता नेहा (25 वर्ष) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पति जब घर लौटा तो नेहा का शव लटका देखा। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
दातागंज थाना क्षेत्र के गांव दियूनी के रहने वाले विजय की शादी चार वर्ष पहले दातागंज के ही गांव टिकरा पिलोरा निवासी राममूर्ति की बेटी नेहा से हुई थी। पति-पत्नी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मॉर्डन विलेज में हनुमान मंदिर के पास अपने बहनोई के मकान में रहते थे। नजदीक ही उनके बहन और बहनोई दूसरे मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
खिड़की तोड़कर कमरे में पहुंचा पति
रविवार को विजय पत्नी नेहा को साथ लेकर बहन के घर गया था। यहां कुछ देर बैठने के बाद नेहा मकान की चाबी लेकर घर चली आईं। विजय खाना खाने के लिए वहीं रुक गया। खाना खाने के बाद जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई आवाज देने के बाद भी पत्नी बाहर नहीं आई। इसके बाद वह खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे। अंदर नेहा का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विजय की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह मौके पर पहुंचे। नेहा के परिवार वाले भी आ गए। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि शनिवार की शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी के चलते नेहा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अब तक मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।