फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman called customer care number found on internet five lakhs rupees deducted from her account in bareilly

Bareilly News: महिला ने इंटरनेट से खोजे कस्टमर केयर नंबर पर किया कॉल, खाते से पार हो गए लाखों रुपये

Sun, 26 Apr 2026 05:39 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 05:39 PM IST
सार

बरेली में एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने सवा पांच लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने इंटरनेट से शॉपिंग वेबसाइट का कस्टमर केयर नंबर खोजकर कॉल किया था, लेकिन यह नंबर साइबर ठगों का निकला।  

विज्ञापन
Woman called customer care number found on internet five lakhs rupees deducted from her account in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली में एक महिला ने पार्सल नहीं पहुंचने पर इंटरनेट से शॉपिंग बेवसाइट का कस्टमर केयर नंबर देखकर उस पर कॉल कर दिया। वह नंबर साइबर ठगों का निकला। साइबर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर निजी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से सवा पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इज्जतनगर की कर्मचारी नगर ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी मंजू ने थाना प्रभारी केबी सिंह को बताया कि 19 अप्रैल को एक शॉपिंग बेवसाइट से उनका पार्सल आना था लेकिन पार्सल समय से नहीं आया। इस पर मंजू ने इंटरनेट पर उस शॉपिंग बेवसाइट का कस्टमर केयर नंबर चेक किया। वहां से नंबर लेकर संपर्क किया। नंबर पर कॉल कर रहे व्यक्ति ने मंजू से निजी जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद एक एपीके फाइल शिकायत सुझाव के नाम से उन्हें व्हाट्सएप पर भेजी। मंजू ने जैसे ही एपीके फाइल खोली तभी उनका मोबाइल हैक हो गया। उनके खाते से पांच बार में सवा पांच लाख रुपये कट गए। एनसीआरपी पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई थी। अब साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed