{"_id":"66679b61ed5eb471550cf4f7","slug":"woman-burnt-in-fire-dies-after-24-days-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101028-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आग से झुलसी महिला की 24 दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आग से झुलसी महिला की 24 दिन बाद मौत
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर अपने आप को आग लगाने वाली महिला की 24 दिन बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मौत।
फरीदपुर। आग से झुलसी महिला की 24 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 15 मई को घर में हुए झगड़े के बाद महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। परिजन महिला को नगर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए बरेली रेफर कर दिया। 24 दिनों से महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी प्रभास की पत्नी पारुल (25) ने 15 मई की देर शाम आत्महत्या करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आग लगने के बाद पारुल चीखने चिल्लाने लगी। तभी दौड़े मोहल्ले वाले एवं परिजनों ने बमुश्किल आग बुझाई, तब तक वह झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे नगर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंता जनक बताते हुए बरेली रेफर कर दिया।
मोहल्ले वालों के अनुसार पारुल की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पारुल का एक चार वर्ष का बेटा है। पुलिस के अनुसार पारुल के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि पारुल व उसकी ननद के बीच हुए झगड़े के बाद पारुल ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। संवाद