फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman attempts suicide in Ganga with children

Bareilly News: महिला ने बच्चों के साथ गंगा में की खुदकुशी की कोशिश

Tue, 14 Apr 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Woman attempts suicide in Ganga with children
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। गंगानगरी ब्रजघाट में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां महिला ने अपने तीन बच्चों को दुपट्टे से बांधकर गंगा में डूबकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंगा में डूबते बच्चों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर महिला और बच्चों को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जनपद बरेली के जितौर क्षेत्र के गांव मुस्तकिल निवासी विधावती सोमवार को अपनी बेटी राजकुमारी और दो बेटों हेमशंकर, यज्ञवीर के साथ ब्रजघाट पहुंची थी। महिला पहले बच्चों को गंगा किनारे स्नान के बहाने लेकर गई। इसके बाद वह उन्हें जेटी बैरिकेडिंग के पास ले गई और दुपट्टे से उनके पैर बांधकर अचानक गंगा में खुद के साथ-साथ बच्चों को गंगा में डुबाने का प्रयास करनी लगी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर नाविकों और गोताखोरों ने तत्काल पानी में छलांग लगाई और चारों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर लोगों ने पुलिस के साथ चारों को सीएचसी में भेज दिया। जहां से मेरठ अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


-- खौफनाक कदम उठाने से पहले बच्चों को खिलाया था खाना

महिला घटना से पहले गंगानगरी स्थित एक ढाबे पर बच्चों को खाना खिलाने ले गई थी। वहां सभी ने पूरी-सब्जी खाई। इसके बाद वह बच्चों को लेकर स्नान के बहाने से घाट की ओर चली गई, जहां उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही थी। पति सोवरन सिंह को लकवा (पैरालाइसिस) हो गया था। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, महिला करीब छह माह पहले अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इस दौरान वह नोएडा में अपने रिश्ते के भांजे के साथ रह रही थी, लेकिन वहां भी सहारा नहीं मिलने पर वह काफी परेशान हो गई थी।



-- पुलिस कर रही पूछताछ, हालत स्थिर

कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला और बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है और मेरठ में उनका उपचार चल रहा है। होश में आने के बाद महिला से विस्तृत पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। पुलिस ने बताया कि मामले में परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और बच्चों से मिलने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि छह महीने से वह बच्चों के साथ लापता थी, आज ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर इनकी जानकारी मिली है।


-- बोले अधिकारी

प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला ने अपने बच्चों के साथ गंगा में डूबकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया है। जिनको समय रहते गंगा से बाहर निकाल लिया गया, सभी का उपचार मेरठ अस्पताल में चल रहा है। महिला के परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। - स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed