{"_id":"6ab192f87979f513e80f36bb","slug":"woman-and-her-son-killed-daughter-and-husband-injured-in-accident-on-bada-bypass-bareilly-news-c-4-bly1015-972125-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बड़ा बाइपास पर हादसे में महिला व उसके बेटे की मौत, बेटी और पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बड़ा बाइपास पर हादसे में महिला व उसके बेटे की मौत, बेटी और पति घायल
Tue, 22 Sep 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। बड़ा बाइपास पर सोमवार शाम बाइक पर जा रहे दंपती व उनके दो बच्चों को कोई बड़ा वाहन साइड मारकर निकल गया। बाइक अनियंत्रित हुई तो चारों नीचे गिर पड़े। इसके बाद महिला और उसकी गोद में मौजूद बेटे को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की बेटी और पति घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, अलीनगर निवासी तस्लीम अपनी पत्नी समीना (35), बेटे अदनान (3) और बेटी इशरा (6) के साथ बाइक से कल्याणपुर स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। शाम सवा छह बजे अटा कायस्थान चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से साइड मार दी। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया।
इस हादसे में समीना और अदनान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तस्लीम और उनकी बेटी इशरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सीबीगंज थाना पुलिस ने तुरंत घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और मां और बेटे के शवों पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वर्जन
दोनों शवाें का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। किस वाहन ने साइड मारी, कैमरों की मदद से इसका पता लगाया जा रहा है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी