फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman and her son-in-law arrested for opium smuggling in Bareilly

UP News: बरेली में सास-दामाद गिरफ्तार, 10 किलो अफीम बरामद; पंजाब में देने जा रहे थे सप्लाई

Sat, 21 Feb 2026 05:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 05:58 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला झारखंड की रहने वाली है। जबकि युवक बदायूं का निवासी है। दोनों पंजाब में अफीम की सप्लाई देने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Woman and her son-in-law arrested for opium smuggling in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

झारखंड की महिला अपने बदायूं निवासी दामाद के साथ अफीम तस्करी करती पकड़ी गई। बरेली की भमोरा पुलिस के साथ विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी पंजाब में अफीम की सप्लाई देने जा रहे थे।
विज्ञापन


भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि थाना पुलिस व एएनटीएफ यूनिट की टीम अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदायूं के बिनावर थाने के गांव सिरसवां निवासी प्रेम गिरि व झारखंड के जिला चतरा के गांव बेलहर निवासी धर्मी देवी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दस किलो अफीम, एक मोबाइल फोन, एक रेलवे टिकट व 1190 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूल किया अफीम तस्करी 
आरोपियों को थाने लाकर एसओ सनी चौधरी व एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव ने पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने अफीम तस्करी करना स्वीकार किया। प्रेम गिरि ने बताया कि धर्मी देवी रिश्ते में उसकी सास लगती है। 

वह झारखंड से सस्ती अफीम लाकर उसे देती है। इसे वह पंजाब में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता है। थाना पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। एसओ ने बताया दोनों के मोबाइल की जांच की जा रही है, इनके कोई और साथी होंगे तो पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed