{"_id":"6731f140e3d3aae75d0b771a","slug":"woman-accused-her-husband-and-in-laws-of-harassment-in-bareilly-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ससुर और देवर रखते हैं गलत नजर, पति करता है पिटाई, विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ससुर और देवर रखते हैं गलत नजर, पति करता है पिटाई, विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप
Mon, 11 Nov 2024 05:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Nov 2024 05:28 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी बदायूं जिले में हुई है। उसने पति व ससुरालवालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट सीबीगंज थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती बदायूं जिले में शादी के बाद से उत्पीड़न का दंश झेल रही है। उसने अपने पति, ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने सीबीगंज थाने में ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी युवती का विवाह उझानी के गांव दहेमू निवासी युवक से हुआ है। युवती ने सीबीगंज थाना पुलिस को बताया कि उसका पति और ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करते थे। ससुर और देवर उस पर गलत निगाह रखते थे। पति की गैरमौजूदगी में ससुर और देवर ने उससे गलत हरकत की।
विज्ञापन
सिपाही की करतूत: 'मेरे सामने कुर्सी पर बैठने की हिम्मत न करना...', अनुसूचित जाति के शख्स को जमीन पर बैठाया
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पति से इसकी शिकायत की तो उसने बेरहमी से पिटाई की। कुछ दिन पहले पति और ससुराल वालों ने लात घूसों से पीटा और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। चार लाख रुपये नहीं लाने पर ठिकाने लगाने की धमकी दी। सीबीगंज थाने में लड़की की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।