{"_id":"5a956f6d4f1c1b75718b47b1","slug":"without-fog-trains-running-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें घंटों लेट, कैसे होली पर पहुंचेंगे घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें घंटों लेट, कैसे होली पर पहुंचेंगे घर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब न कोहरा है और न मेगा ब्लाक, इसके बाद भी ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं हैं। आगे दो दिनों में यही स्थिति रही तो लोग होली के बाद ही घर पहुंचेंगे। ट्रेनों के लेट होने का कारण अफसर भी नहीं बता रहे है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी ओर टीटीई भी बेटिकट यात्रियों से दोगुने रुपये ले रहे हैं। बुधवार को ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमडे़गी।
होली पर ट्रेनों का टाइम टेबिल बिगड़ गया है। अमूमन ट्रेनें दो घंटे तक लेट चल रही हैं जबकि कुछ ट्रेनों का अता-पता नहीं है। इनमें सबसे ज्यादा स्थिति बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस की है। यह ट्रेन 15 घंटे लेट चल रही है। इसका न आने का समय और न जाने का समय है। होली पर लोगों ने दो दिन पहले ही घर जाने का प्रोग्राम बनाया था लेकिन ट्रेनों की लेट लतीफी से वह होली पर समय से घर पहुंच जाएं तो गनीमत है। होली पर घर जाने के लिए आज से जबरदस्त भीड़ उमड़ेगी जिससे स्लीपर और जनरल कोच में फर्क न रहेगा। दूसरी ओर होली पर टीटीई ने अपना रेट बढ़ा दिया है। दिल्ली से आने वाले एक यात्री ने बताया कि हापुड़ स्टेशन पर टीटीई ने स्लीपर क्लास में बैठे एक यात्री से 200 रुपये वसूले, जबकि अभी तक रेट 100 रुपये था। ऐसे में यात्रियों में चेकिंग स्टॉफ के प्रति भी रोष है।
आला हजरत एक्सप्रेस--14.30 घंटे
शहीद एक्सप्रेस--दस घंटे
गरीबरथ एक्सप्रेस--5.30 घंटे
जननायक एक्सप्रेस--छह घंटे
जनसेवा एक्सप्रेस--सात घंटे