फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   without contract agency filling univesity form

विवि से बिना करार फार्म भरवा रही है एजेंसी

Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एडमिशन फार्म भरवाने को चुनी गई एजेंसी के लिए सारे नियम कायदे ताक पर रख दिए हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि विवि ने एजेंसी के साथ बिना कोई करार किए फार्म भरवाने की जिम्मेदारी दे रखी है। इतना ही नहीं फार्म भरवाने के लिए परीक्षा फार्म से आठ गुना ज्यादा भुगतान करने की बात हो रही है। हैरानी की बात यह है कि लाखों रुपये के इस कार्य में वित्तीय विभाग को शामिल तक नहीं किया गया और न ही कोई जानकारी दी गई। सारे करार मौखिक ही कर लिए गए। सूत्रों की मानें तो एक खास एजेंसी को फायदा पहुंचाने के लिए यह सब किया गया और अब इस सब को लेकर वित्तीय विभाग और प्रशासन में खींचतान भी मची हुई है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा फार्म भरवाने के लिए एजेंसी को चार रुपये का भुगतान किया जाता है, जबकि एडमिशन फार्म के लिए इस एजेंसी को आठ गुना यानी 32 रुपये प्रति फार्म देने की बात हो रही है। विवि ने परीक्षा फार्म भरवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया और ट्रायल के बाद एजेंसी चुनी थी, जबकि एडमिशन फार्म के लिए कोई प्रक्रिया ही नहीं अपनाई गई। यूपी डेस्को के माध्यम से एजेंसी को फार्म भरवाने का जिम्मा दे दिया गया। वित्तीय विभाग का कहना है कि एजेंसी कोई भी चुनी जाती पर उसके साथ करार होना चाहिए था। कितना पैसा छात्रों से लिया जाएगा और कितना एजेंसी को दिया जाएगा। एजेंसी उस पैसे के बदले क्या-क्या कार्य करेगी। अगर समझौता होता तो सारी बातें साफ होतीं।
विज्ञापन
एडमिशन फार्म के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी कोई भी फाइल हमारे पास नहीं आई है। किस एजेंसी को कितने पैसों में फार्म भरवाने का जिम्मा दिया गया वित्तीय विभाग को जानकारी नहीं है। इसके बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुरेश उपाध्याय, वित्त अधिकारी विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed