फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wishes are fulfilled by visiting south-facing Hanuman Ji of Bareilly

Hanuman Jayanti: बरेली के दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन से पूरी होती है मनोकामना, वर्ष 1952 में हुई थी स्थापना

Sat, 12 Apr 2025 12:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 12:14 PM IST
सार

बरेली में हार्टमैन के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना बाबा रामदास के आदेश पर कराई गई थी। बाबा रामदास नीम करौरी बाबा के गुरुभाई भी थे। 

विज्ञापन
Wishes are fulfilled by visiting south-facing Hanuman Ji of Bareilly
दक्षिणमुखी हनुमान जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हार्टमैन के पास बने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां मांगी गईं सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर कमेटी के सचिव सुमित अग्रवाल बताते हैं कि बाबा रामदास के आदेश पर उनके शिष्य राजबाबू ने इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1952 में कराई थी। मंदिर में जिस जगह दक्षिणमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है वहां, पहले बाबा रामदास की कुटिया हुआ करती थी। 

विज्ञापन


स्थापना के दौरान मंदिर का स्वरूप बहुत छोटा हुआ करता था, समय के साथ ही मंदिर भव्य होता गया। बताते हैं कि बाबा रामदास सिद्ध पुरुष थे। वह नीम करौरी बाबा के गुरुभाई भी थे। मंदिर का महत्व इसी बात समझा जा सकता है कि हनुमान जी को पोशाक चढ़ाने के लिए एडवांस बुकिंग रहती है। मंदिर में अभी से ही ज्येष्ठ माह के मंगल की बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन


मंदिर में सजाया फूल बंगला
मीडिया प्रभारी मनोज पंजाबी ने बताया कि मंदिर की स्थापना दशहरे के दिन हुई थी, इस वजह से शारदीय नवरात्र में मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रहते हैं। हर रोज रामायण का पाठ होता हैं। दीपावली पर अन्नकूट के दिन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। मंदिर के पुजारी प्रदीप पाराशरी और अभिषेक तिवारी ने बताया कि हनुमान जयंती के लिए फूल बंगला सजाया गया है। छप्पन भोग भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, भक्तों ने की पुष्पवर्षा 
श्री राधा-कृष्ण मंदिर मारवाड़ीगंज से शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने बालाजी महाराज का पूजन किया और शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा मारवाड़ीगंज, नई बस्ती, मूर्ति नर्सिंग होम, नरकुलागंज होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। 

यह भी पढ़ें- बरेली गोलीकांड: शरीर में गोली प्लांट कराने वाली शमोली समेत तीनों आरोपी भेजे गए जेल, साजिश के पीछे सियासी खेल!

जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रीराम व हनुमान अंकित ध्वज को हाथ में लेकर भक्त इसमें शामिल हुए। डीजे की धुन पर भक्त जमकर झूमे। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सुरेश अग्रवाल, सीताराम मोहता, रामदयाल मोहता, संदीप बियानी, संजय झंवर, गौरव जैन, अमित मोहता, नितिन काबरा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed