फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wires of recovery of foreign gold and cash worth crores related to Faridpur

Bareilly News: फरीदपुर से जुड़े करोड़ों के विदेशी सोना और नकदी की बरामदगी के तार

Thu, 05 Feb 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Wires of recovery of foreign gold and cash worth crores related to Faridpur
बरेली। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम द्वारा दिल्ली और अगरतला से जब्त किए गए 29 किलो से अधिक विदेशी सोना और 2.90 करोड़ रुपये के तार फरीदपुर से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि फरीदपुर का एक आभूषण कारोबारी डीआरआई द्वारा गिरफ्त किया गया है। फिलहाल, इस संबंध में उसके परिजन चुप्पी साधे हुए हैं और फरीदपुर थाने की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


डीआरआई की टीम ने जनवरी में दिल्ली और अगरतला में एक साथ छापा मारकर सोने की तस्करी करने वाले इंटरनेशनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान इंटरनेशनल रिफाइनरी के निशान से युक्त सोना के साथ चार लोग गिरफ्तार किए गए थे। बरामद सोना की कीमत 40 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
विज्ञापन


डीआरआई की पूछताछ में सामने आया कि यह सिंडिकेट दुबई और बांग्लादेश से संचालित होता है। त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते विदेशी सोना अगरतला लाकर घरेलू कार्गो सेवा के जरिये दिल्ली भेजा जाता है। इसमें दुबई व बांग्लादेश में रहने वाले हैंडलर्स और अगरतला में आभूषण की दुकान संचालित करने वाले ऑपरेटरों की मिलीभगत रहती है। फरीदपुर निवासी आभूषण कारोबारी दिल्ली के लोगों के जरिये इस सिंडिकेट का सदस्य बना। फरीदपुर कस्बे में चर्चा है कि आभूषण कारोबारी कई दिन से नजर नहीं आया है और डीआरआई की गिरफ्त में आने के बाद वह सलाखों के पीछे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि फिलहाल डीआरआई की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। स्थानीय थाने की पुलिस को इस संबंध में जानकारी के लिए निर्देशित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed