Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Winter now shocks the shivering market from Corona

कोरोना से कंपकंपाए बाजार को अब सर्दी ने दी गरमाहट

Sun, 13 Dec 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Winter now shocks the shivering market from Corona
सिविल लाइंस में चाट को लुत्फ लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दिवाली और सहालग के बाद अच्छी ठंड से व्यापारियों को मिल रही राहत, नए डिजाइन वाले उपकरण ग्राहकों को लुभा रहे

विज्ञापन
बरेली। कोरोना आपदा से प्रभावित बाजार को त्योहारी सीजन और सहालग ने उबारा था। अब सर्दी ने भी गरमाहट देना शुरू कर दिया है। ठंड से बचने के लिए विभिन्न कंपनियों ने नए डिजाइन वाले हीटर, गीजर आदि बिजली उपकरण बाजार में उतारे हैं। साथ ही गारमेंट, होजरी, ऊन आदि सेक्टर में नए आइटम पहुंच गए हैं। ब्रांडेड कंपनियों ने भी अपने उत्पादों पर सीजनल छूट देने के लिए तैयारी कर ली है।

तापमान गिरने का सिलसिला कुछ देर से भले ही शुरू हुआ है। लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश का बरेली समेत आसपास जिलों में इसका असर दिखने लगा है। बाजार में गरम कपड़े और बिजली उपकरणों की मांग बढ़ने लगी है। व्यापारियों ने बताया कि नवरात्र से शुरू बाजार लगातार बढ़ रहा है इसलिए कारोबार भी पटरी पर दौड़ने लगा है।

विज्ञापन
लॉकडाउन में चौपट हुआ कारोबार अब लगातार बढ़ रहा है। सर्दियों का आभास लोगों को होने लगा है। इसलिए पिछले सप्ताह से बाजार में ग्राहकों की मौजूदगी भी बढ़ रही है। इस बार बाजार में बिजली उपकरणों के नए आइटम आए हैं, जो ग्राहकों को लुभा रहे हैं। वहीं गर्म कपड़ों की कई रेंज भी दुकान और शोरूम पर उपलब्ध हैं। व्यापारियों ने बताया कि अब बाजार दौड़ने लगा है जो रुकने वाला नहीं है। रिमोट से संचालित हीटर भी बाजार में आ गए हैं। ऑयल हीटरों की मांग भी बढ़ी है। कस्टम द्वारा पकड़े गए गरम कपड़े, जरसी, जैकेट आदि की भी मांग खूब है, लोग वहां जाकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार त्योहारी सीजन से ही उठना शुरू हो गया था। जो अब रुकने वाला नहीं है, सर्दियों ने दस्तक दे दी है इसलिए गरम कपड़ों की मांग बढ़ी है।

कारोबार दौड़ने से लॉकडाउन अवधि में आयी विपत्ति भी भूलते जा रहे हैं। - नरेंद्र गुप्ता पप्पू, गारमेंट कारोबारी

इस बार बाजार में गर्मी देने वाले डिजाइनर और आकर्ष्त बिजली उपकरण उपलब्ध हैं। सुरक्षित और कम खपत वाले टिकाऊ उपकरण लोग ज्यादा मांग रहे हैं। हीटर और गीजर के विभिन्न डिजाइन उपकरणों ने अपनी अलग पहचान बनायी है। - सौरभ भसीन, बिजली उपकरण विक्रेता


त्योहारी और सहालग सीजन बीत गया लेकिन सर्दियों ने बाजार को बरकरार रखा है। गरम कपड़े, गारमेट और रेडीमेड आइटमों की मांग बढ़ रही है। आसपास जिलों से भी खूब आर्डर मिल रहे हैं। -गीत सेठी, होजरी कारोबारी


कस्टम विभाग विदेशी आइटम पकड़कर आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध कराता है। सर्दियां शुरू होते ही विदेशी जैकेट, बिजली उपकरण आदि की मांग बढ़ रही है। कस्टम के आइटम सस्ते भी हैं। - दिलीप अग्रवाल, कस्टम आइटम विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed