फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Winter has come out .. Road dust will be exposed in summer

सर्दी तो निकल गई.. गर्मी में फांकनी होगी सड़कों की धूल

Wed, 17 Feb 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Winter has come out .. Road dust will be exposed in summer
दामोदर पार्क के सामने उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शहर की मुख्य सड़कें खुदी पड़ीं, यहां उड़ने वाली धूल बन रही मुसीबत
विज्ञापन

प्रभा टॉकीज रोड, बियावानी कोठी पर चल रही है सीवर लाइन की खोदाई

बरेली। शहर की सभी मुख्य सड़कें खुदी पड़ी है। सर्दी में मौसम में नमी रही तो जैसे-तैसे वक्त गुजर गया मगर गर्मी में हवा के साथ उड़ने वाली धूल शहरवासियों के लिए मुसीबत बनेगी। क्योंकि काम जल्द पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। इसके अलावा रोजाना सड़कों पर लग रहा जाम भी लोगों को परेशान कर रहा है।
दो साल से शहरवासियों को धूल से अब तक निजात नहीं मिली है। इस समय दामोदर पार्क से चौकी चौराहा और चौकी चौराहा से कंपनी गार्डन से लेकर बियावानी कोठी तक सड़के खुदी पड़ी है। न ही इन सड़कों पर रोजाना पर्याप्त पानी का छिड़काव होता है और न ही मिट्टी का भराव करने के बाद इन पर पत्थर डाले जा रहे हैं, ताकि धूल उडना बंद हो जाए। जल निगम ने इस सड़क को सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी से पाटकर उसके हाल पर छोड़ दिया है। यहां से धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यही हाल सिटी स्टेशन के सामने से किला पुल तक का है। धूल उड़ने से सड़क पर गुजरने वाले ही नहीं, आसपास के लोग भी परेशान है। लोगों का कहना है कि जल निगम यहां पानी का छिड़काव न कराकर उनकी मुश्किल बढ़ा रहा है। लोगों ने कहा कि सर्दी में ओस और कोहरे के कारण मिट्टी नहीं उड़ रही थी मगर गर्मी में तो बुरा हाल हो जाएगा। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि वह लगातार पानी का छिड़काव करा रहे हैं। यदि छिड़काव पर्याप्त नहीं हो पा रहा है तो छिड़काव बढ़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन

धूल से निकले तो जाम से भी जूझिए

बरेली। प्रभा टॉकीज रोड पर मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। दरअसल यहां दूसरी साइड ऊबड़-खाबड़ होने के चलते सड़क के एक तरफ से ही पूरा ट्रैफिक निकल रहा है। जिससे दिन में कई बार यहां जाम लग जता है। यही हाल श्यामगंज चौराहे का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभा टॉकीज रोड पर कुछ दिनों तक लोग दूसरी ओर सड़क से निकले मगर जगह-जगह मिट्टी बैठ जाने से सड़क की स्थित चलने लायक नहीं रही। इस वजह से यहां एक ही साइड से दोनों तरफ का ट्रैफिक निकल रहा है। ऐसे में लोगों को प्रभा टॉकीज से विकास भवन रोड और श्यामगंज तक जाम झेलना पड़ रहा है। जल निगम की लापरवाही का आलम ये है कि श्यामगंज पुल के नीचे कई महीनों से रखे सीवर ट्रंक के पाइप अब तक हटाए नहीं गए हैं। ऐसे में चौराहे पर आकर वाहन जाम में फं स रहे हैं। यहां से किसी तरह निकल जाएं तो श्यामगंज चौराहे से जुड़ी सड़कों पर पहले से अतिक्रमण के चलते भी लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed