फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Winners of 27th UP Police Horse Riding Competition honored

Bareilly News: 27वीं यूपी पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Fri, 02 Jan 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Winners of 27th UP Police Horse Riding Competition honored
बरेली। डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में 26 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित 27वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता-2025 में बरेली की टीम ने कुल नौ पदक अपने नाम किए। टीम ने एक स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विजेताओं को बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की ओर से पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। टीम का नेतृत्व एचसीएमपी विजय सिंह ने किया। प्रतियोगिता में आरक्षी एमपी तरुण सांगवान ने टेंट पेगिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक व टेंट पेगिंग इंडियन फाइल में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

आरक्षी एमपी मो. नाजिर ने टेंट पेगिंग इंडियन फाइल और मिडले रिले में रजत पदक जीते। आरक्षी एमपी रविंद्र कुमार ने टेंट पेगिंग व्यक्तिगत और इंडियन फाइल में रजत पदक, जबकि मिडले रिले में कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं, आरक्षी एमपी शुभम कुमार ने टीम टेंट पेगिंग और मिडले रिले स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षी एमपी तरुण सांगवान, मो. नाजिर, रविंद्र कुमार और शुभम कुमार का चयन आगामी 44वीं ऑल इंडिया पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता-2026 के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 15 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक बीएसएफ अकादमी, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed