फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Will sing the national anthem and proudly say mother to you

गाएंगे राष्ट्रगान और शान से कहेंगे मां तुझे प्रणाम

Thu, 12 Aug 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:47 AM IST
सार

अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ में शामिल होंगे शहर भर के व्यापारी, सुबह दस बजे लेंगे राष्ट्रगान में हिस्सा
 

विज्ञापन
Will sing the national anthem and proudly say mother to you
मां तुझे प्रणाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

संवाद कार्यक्रम में आए व्यापारी नेताओं ने कई सुझाव भी दिए

विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज तो पहले ही हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस पर इसी अभियान के तहत ठीक सुबह दस बजे शहर के कोने-कोने से राष्ट्रगान की गूंज सुनाई देगी। बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में शहर के व्यापारियों के साथ हुए संवाद में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। चूंकि कोविड गाइड लाइन की वजह से राष्ट्रगान के लिए एकत्रित होना मुमकिन नहीं है लिहाजा तय हुआ कि जो जहां मौजूद होगा, वहीं से देशभक्ति के इस अभियान में हिस्सा लेगा।
संवाद के दौरान व्यापारियों ने पूरे जोशोखरोश से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की हामी तो भरी ही, इसके साथ कई सुझाव भी दिए। कई व्यापारियों ने इस अभियान को पर्यावरण से जोड़ने का भी सुझाव दिया और पौधरोपण करने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि वे अमर उजाला के अभियान का भरपूर प्रचार-प्रसार कर लोगों को प्रेरित करेंगे कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। हालांकि कोविड गाइड लाइन का ख्याल जरूर रखें। बाजार में जहां भी राष्ट्रगान में हिस्सा लें, वहां ज्यादा संख्या में इकट्ठे न हों।
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान के तहत हर प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। सभी अपनी-अपनी जगह से सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान करेंगे और इस महाभियान को पूर्ण सफ ल बनाएंगे। - रामकृष्ण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष पश्चिमी उप्र व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम हमें बचपन याद दिला देता है जब स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बेहद उत्साह होता था। हम सभी मां तुझे प्रणाम के साथ पूरे उत्साह से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। -रोहित जिंदल, महानगर प्रभारी पश्चिमी उप्र व्यापार मंडल

हमारा संगठन अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ महाभियान में पूरा सहयोग देगा। हम अपने आसपास के लोगों को इसे लेकर जागरूक करेंगे। आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। - विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

अभियान में सहभागिता के साथ हर कोई यह भी संदेश दे कि स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक के ध्वज उपयोग न किया जाए। पर्यावरण का ख्याल रखते हुए इसके बजाय कागज या कपड़े का ध्वज प्रयोग किया जाए। - सुरेंद्र रस्तोगी, जिलाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

स्वतंत्रता दिवस यूं तो सभी मनाते हैं लेकिन अमर उजाला इस तरह का कार्यक्रम कर शहर के सभी लोगों में नया जोश भर देगा। हम इस साल इसे पूरी तरह सफल बनाएंगे और अगले वर्षों में इसे और भव्यता देंगे। - गौतम सेठी, युवा व्यापारी

अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम अभियान बहुत सार्थक कार्यक्रम है। यह आयोजन नई पीढ़ी को इस राष्ट्रीय पर्व की याद ही नहीं दिलाता बल्कि उसे पूरे मनोयोग के साथ इसमें सहभागिता करने के लिए प्रेरित भी करता है। -राजेंद्र गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री उप्र उद्योग व्यापार मंडल

अमर उजाला का यह कार्यक्रम अतुलनीय है। सभी दवा विक्रेता ठीक 10 बजे कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रगान में भाग लेंगे। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के साथ ही इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। - दुर्गेश खटवानी, अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अमर उजाला इस कार्यक्रम के तहत जन-जन को जोड़ रहा है। मेरा सुझाव है कि हमें इस दिन पौधरोपण भी करना चाहिए। हम इस अभियान में हमेशा अमर उजाला के साथ हैं। - महेंद्र खटवानी, अध्यक्ष युवा केमिस्ट एसोसिएशन

सुबह 10 बजे अमर उजाला के अभियान के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान करेंगे। इसके साथ ही मां तुझे प्रणाम अभियान के प्रचार-प्रसार में भी सहयोग देंगे। इस महाभियान में हम सब अमर उजाला के साथ हैं। - अतुल शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल

हम सब मिलकर अमर उजाला के साथ इस कार्यक्रम को एक नया आगाज देंगे। इसके लिए हम बैठक करेंगे और अमर उजाला के अभियान से पूर्ण रूप से जुड़ेंगे। उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस पर यह कार्यक्रम भव्य होगा। -रजत सिंह राठौर, एलपीजी एसोसिएशन

मां तुझे प्रणाम अभियान के साथ यह भी संदेश दिया जाए कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ अपने पास सुरक्षित रखें। अमर उजाला के इस अभियान में हमारी तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। - दिनेश सोलंकी, व्यापारी नेता

देशभक्ति के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा को भी इस अभियान में शामिल किया जाए तो और बेहतर रहेगा। व्यापारी अमर उजाला के इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देंगे। हम शहर के लोगों से भी अपील करेंगे कि इस दिन पौधरोपण भी करें। -राजेश छाबड़ा, अध्यक्ष शास्त्री मार्केट एसोसिएशन

यह कार्यक्रम बहुत ही प्रभावशाली है। इसने देशभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हम स्वयं जिम्मेदारी लें कि कहां किस तरह सहयोग कर सकते हैं। मैं इस अभियान में अपने साथियों के साथ पूर्ण सहयोग दूंगा। - रवि गट्टूूमल अग्रवाल, आयुर्वेद दवा व्यापारी

यह शानदार कार्यक्रम है जो जन-जन को भावनात्मक रूप से जोड़ता है। पहले तो इस तरह के कार्यक्रम के लिए अमर उजाला को धन्यवाद। हम सभी इस अभियान को मिलकर सफल बनाएंगे। - अशोक कुमार गुप्ता, व्यापारी नेता

सराफा एसोसिएशन इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर उजाला को पूर्ण सहयोग करेगी। हम सभी खुद इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है। इस तरह के अभियान चलाने के लिए अमर उजाला का आभार। - दिनेश अग्रवाल, महामंत्री बरेली सर्राफा



यह अभियान देश को एक कड़ी में जोड़ने का काम करता है। हम सभी को भावनात्मक रूप से जोड़ता है। हम सभी इसका प्रचार-प्रसार कर इसे सफल बनाएंगे। अपनी-अपनी जगह से 15 अगस्त सुबह 10 बजे राष्ट्रगान करेंगे। - सतीश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed