{"_id":"590e1fec4f1c1b7c6e440f3b","slug":"will-be-widened-from-satellite-to-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट से हवाई अड्डे तक चौड़ा होगा मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट से हवाई अड्डे तक चौड़ा होगा मार्ग
बरेली।
Updated Sun, 07 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट से हवाई अड्डे तक चौड़ा होगा मार्ग
- फोटो : सेटेलाइट से हवाई अड्डे तक चौड़ा होगा मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल अपने पिटारे में बरेली के लिए बहुत कुछ लाए। बोले- शहर के लिए कई प्रोजेक्ट मंजूर हो चुके हैं। बहुत से प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उनको भी जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-74 पर 10 किलोमीटर तक फोरलेन, बाईपास से भुता रोड वाली मोड़ पर नया फ्लाईओवर बनाने और बड़ा बाईपास बनने के बाद एन-24 हाइवे पर शहर के अंदर वाले हिस्से में जर्जर सड़क निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। आरटीओ दफ्तर तक कई छोटे-छोटे फ्लाईओवर बनाकर जाम को कंट्रोल करने की योजना है। इन कामों को जल्द ही प्रारंभ कराया जाएगा। बताया कि शहर के 60 फीसदी इलाके में सीवर नहीं है। जहां सीवर है भी, वह 40 साल पुरानी है और डैमेज हो चुकी है। अमृत योजना में नगर निगम से सीवरेज का प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए केंद्र से बजट जल्द ही स्वीकृत कराया जाएगा। नदी या तालाब पर अतिक्रमण हटेंगे। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार माना जाएगा। पानी का प्रस्ताव भी भेजा गया है। हजियापुर में 48 बीघा खाली पड़ी नगर निगम की जमीन पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनवाकर गरीबों को मुफ्त आवास दिए जाएंगे। यहां विद्यालय और कम्यूनिटी हाल भी बनाने का प्रस्ताव है। आवास विकास को पीएम आवास योजना से जोड़कर गरीबों के लिए मकान बनाने की बड़े स्तर पर कार्ययोजना तैयार हो रही है। नगर निगम की भी इसमें सहभागिता होगी। बीसलपुर रोड पर संकरा पुल दो करोड़ की लागत से चौड़ा होगा। ये मार्ग भी फोरलेन बनाकर लखनऊ से जोड़ने का प्रस्ताव है ताकि एनएच-24 हाइवे पर लोड कम हो। कार्यक्रम में उमेश कठेरिया, देवेंद्र जोशी, मोहित कपूर, यतिन भाटिया, चंद्रपाल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रत्येश अग्रवाल आदि शामिल थे।
ईसाईयों की पुलिस पर भी फ्लाईओवर
वित्तमंत्री ने शहर के सामने सुझाव रखा कि ईसाईयों की पुलिया से सेटेलाइट तक रोजाना जाम की समस्या रहती है। अगर ईसाईयों की पुलिया से कैंट गेट तक फ्लाईओवर बना दिया जाए तो इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। शहर के लोगों की सहमति से वह ये प्रस्ताव सरकार से स्वीकृत कराएंगे और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। रोडवेज वर्कशाप को कहीं और शिफ्ट कराया जाएगा। जनता को टेंपो की भीड़ से निजात मिलेगी।
चालू होगा सॉलिड वेस्ट प्लांट
वित्तमंत्री ने कहा कि बरेली में बंद चल रहा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट हर हाल में चालू होगा। चाहे प्लांट जहां है, वहां चालू हो या फिर दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि हर जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगे ताकि कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
तो बदल जाएगी शहर की किस्मत
राजेश अग्रवाल का कहना है कि रोडवेज वर्कशाप और पुराना रोडवेज बस अड्डे की जमीन की बिक्री कर ये पैसा नगर निगम और बीडीए के माध्यम से जनहित के कामों में लगाया जाए तो शहर की किस्मत बदल जाएगी। सरकार इसी मंशा से काम कर रही है। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए लखनऊ के कान्हा उपवन की तर्ज पर काजी हाउस बनाने का प्रस्ताव है ताकि शहर को इस समस्या से निजात मिले।