फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wildlife turned the padiya tied in the hut into a morsel.

Bareilly News: झोंपड़ी में बंधी पड़िया को वन्यजीव ने बनाया निवाला

Sun, 04 Jan 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Wildlife turned the padiya tied in the hut into a morsel.
फतेहगंज पश्चिमी। गांव सिरसा जागीर में झोंपड़ी में बंधी एक पड़िया को शुक्रवार रात किसी वन्यजीव ने निवाला बना लिया। शनिवार सुबह घटना सामने आने पर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ, तेंदुए के पगचिह्न होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी नत्थू लाल ने बताया कि वह जब सुबह उठे तो उन्हें पड़िया का अवशेष मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गईं। ग्रामीणों ने कई टीम बनाकर पगचिह्न के सहारे उसे काफी तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई वन्यजीव नहीं मिला। ग्राम प्रधान अनुज सिंह की सूचना पर वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने टीम के साथ जांच-पड़ताल की। पगचिह्न को देखकर ग्रामीणों को बताया कि बाघ और तेंदुए आमतौर पर गर्दन पर हमला करके जानवर का शिकार करते है। पीछे से हमला नहीं करते। पड़िया पर पीछे से हमला किया गया है। इसके अलावा झोंपड़ी में बकरी भी बंधी हुई थी, जिसे शिकार नहीं बनाया गया। हमला सियार या जंगली कुत्तों द्वारा किया गया प्रतीत होता है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और रात में पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed