फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wild life

नरौठा के पास खेतों में फिर दिखा बाघ, किसान परेशान

Tue, 08 Oct 2019 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
wild life
खुटार। जंगल से बाहर निकल रहे वन्यजीव जिले के खुटार इलाके तक पहुंच रहे हैं। पिछले करीब एक माह से खुटार के गांव हिमांचलपुर, छापाबोझी, नरौठा आदि गांवों के आसपास बाघ देखा जा रहा है। इस दौरान बाघ दो गायों, एक नीलगाय और एक बकरी को निवाला बना चुका है। इससे ग्रामीण में दहशत हैं। मगर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चुप्पी साधे बैठे हैं। बाघ के डर से किसान खेतों में पीपा बजाकर काम कर रहे हैं। एक बार फिर बाघ गांव नरौठा देवीदास के खेत में देखा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव नरौठा देवीदास निवासी सकरूल्ला अपने खेतों पर जा रहे थे। तभी अचानक वहीं के रहने वाले छेदालाल के गन्ने से बाघ को निकलते देख सकरूल्ला को पसीना आ गया। वह शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। उनकी चीख सुनकर लोग लाठी, डंडे, भाले आदि लेकर खेतों की ओर भागे। भीड़ को देखकर बाघ दोबारा छेदालाल के गन्ने में चला गया। बाघ देखे जाने से गांव के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

इसके बाद में खेतों में काम करने पहुंचे लोग अपने साथ पीपा आदि ले गए और श्रमिकों केे काम करने के दौरान एक व्यक्ति लगातार पीपा बजाकर शोर शराबा करता रहा। गांव के लोगों का आरोप है कि कई बार बाघ देखे जाने के बाद वनकर्मियों को सूचना दी जाती है लेकिन कोई भी मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझता है। बाघ के कारण श्रमिक खेतों में काम करने से मना कर देते हैं और मजदूरी करने खुटार, मैलानी चले जाते हैं। यदि बाघ को जल्द ही जंगल में नहीं खदेड़ा गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नरौठा देवीदास में बाघ देखे जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की कोई सूचना मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed