{"_id":"5d20fdcf8ebc3e6cc17ca140","slug":"wild-life-bareilly-news-bly367603753","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी सहेली हथिनियों के साथ बेकाबू हाथियों के दिमाग ठिकाने लगाने आएगी दुधवा की ‘गंगाकली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी सहेली हथिनियों के साथ बेकाबू हाथियों के दिमाग ठिकाने लगाने आएगी दुधवा की ‘गंगाकली’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली में उत्पात मचा रहे बेकाबू हाथियों के दिमाग ठिकाने लगाने रविवार की रात तक दुधवा नेशनल पार्क से ‘गंगाकली’ अपनी टीम के साथ बरेली पहुंच जाएगी। ‘गंगाकली’ की टीम में सुलोचना, चमेली और गजराज होंगे जो अपने महावतों के साथ रविवार की रात तक यहां पहुंचेंगे। दुधवा की यही टीम यहां पहुंचने के बाद हांका अभियान की अगुवाई करेगी।
बारिश के कारण गांवों के कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो चुके हैं। इससे उत्पाती हाथियों की निगरानी में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा दोनों नेपाली हाथी ज्यादातर समय नदी किनारे और खेतों में बिता रहे हैं, हांका लगाने में एक मुश्किल की वजह यह भी है। इसलिए वन विभाग ने अब दुधवा नेशनल पार्क के चार हाथियों को बरेली बुला लिया है। इन चारों हाथियों में शामिल गंगाकली और चमेली का उपयोग वन विभाग के अधिकारी बस्ती की ओर रुख करने वाले बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने और बेहोश कर पिंजरे में कैद करने में कर चुके हैं।
मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा के आग्रह पर दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन चारों हाथियों को रविवार की सुबह बरेली की ओर रवाना कर देगा। इसके लिए शनिवार को दुधवा पार्क के वार्डन शशिकांत अमरेश के निर्देशन में डॉ. दया ने चारों हाथियों का मेडिकल परीक्षण किया।
विज्ञापन
इसमें चारों हाथी फिट पाए गए हैं।
हमारे चारों हाथी, गंगाकली, सुलोचना, चमेली और गजराज मेडिकल परीक्षण में एकदम फिट पाए गए हैं। उन्हें उनके महावतों के साथ रविवार को बरेली रवाना कर दिया जाएगा। - डॉ. महावीर कौजलगि, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व