फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wild life

पीलीभीत में न मिलता ग्रीन सिग्नल तो बरेली न पहुंचते हाथी

Sun, 07 Jul 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
wild life
बरेली/पीलीभीत। फॉरेस्ट गार्ड समेत अब तक चार लोगों की जान ले चुके नेपाल के हाथी बरेली न पहुंचे होते, अगर पीलीभीत टाइगर रिजर्व से ही उन्हें नेपाल की ओर लौटाने का सार्थक प्रयास किया गया होता। टाइगर रिजर्व के स्टाफ के लिए यह काम काफी आसान था, लेकिन यह सोचा ही नहीं गया कि ये हाथी अगर बरेली की ओर निकल गए तो कितनी बड़ी मुसीबत बन जाएंगे। यही वजह रही कि अलर्ट जारी होने के बावजूद टाइगर रिजर्व का स्टाफ आराम की नींद सोता रहा और हाथी रात में लंबा सफर तय कर बरेली निकल आए।
विज्ञापन

नेपाल की शुक्लाफांटा सेंक्चुरी से करीब 100 किमी दूरी तय कर ये हाथी बरेली पहुंच पिछले दस दिनों से उत्पात मचा रहे हैं। ऐसा नहीं कि नेपाल से पहली बार हाथी पीलीभीत के जंगल में पहुंचे हों, इससे पहले भी कई बार हाथी पीलीभीत से सटे लग्गा-भग्गा और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आते रहे हैं। दो साल पहले भी नेपाल के हाथी लग्गा-भग्गा के जंगलों से होते हुए पीलीभीत की महोफ रेंज तक पहुंच गए थे। तब टाइगर रिजर्व के स्टाफ ने दिन-रात एक कर उन्हें वापस नेपाल रवाना कर दिया था। दरअसल शुक्लाफांटा सेंक्चुरी का जंगल पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल से मिला हुआ है। दो सप्ताह पहले बराही रेंज के लग्गा भग्गा जंगल से निकले ये हाथी शारदा नदी और डैम पार कर महोफ के जंगल में पहुंचे तो अलर्ट जारी किया गया। इसके बावजूद टाइगर रिजर्व से हाथियों का रुख वापस नेपाल की ओर मोड़ने की कोई खास कोशिश नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि हाथी बरेली की ओर निकल आए और बरेली और रामपुर में चार लोगों की जान भी ले चुके हैं।
विज्ञापन


हाथियों के आने की सूचना मिलते ही सतर्कता बढ़ा दी गई थी, लेकिन रात के समय हाथी जंगल से बाहर निकल गए थे। इसके बाद भी उनकी निगरानी जारी रही। चूंकि हाथी को आसानी से नहीं रोका जा सकता, इसलिए वे बरेली की ओर निकल गए। -आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी पूरा विभाग हाथियों की घर वापसी कराने के प्रयास में जुटा हुआ है। इस अभियान के बाद हाथी कैसे बरेली तक पहुंचे, इस बिंदु की भी समीक्षा की जाएगी। अगर किसी स्तर पर कोई कमी या लापरवाही पाई जाएगी तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी। - ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed