फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wild animals caught on CCTV camera in Mudi Bujurg, panic in the village

Bareilly News: म्यूडी बुजुर्ग में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए जंगली जानवर, गांव में दहशत

Sat, 09 Aug 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Wild animals caught on CCTV camera in Mudi Bujurg, panic in the village
मीरगंज। क्षेत्र के गांव म्यूडी बुजुर्ग में पांच दिन से दो शावकों के साथ बाघिन होने की चर्चा से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बाघिन होने का दावा कर रहे हैं, जबकि वन विभाग के कर्मचारी सियार एवं लोमड़ी होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को म्यूडी बुजुर्ग के ग्राम प्रधान के पति यासीन खां ने अपने कैमरे को चेक किया तो रात के अंधेरे में दो जानवर कैद हो गए, जिन्हें ग्रामीण शावकों के साथ बाघिन होने का दावा कर रहे हैं, जबकि वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने इन फोटो को देखकर इसे लोमड़ी अथवा सियार का बताया है। हालांकि कैमरे में फोटो साफ नहीं आने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण यासीन खां ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के दो मजदूर खेत पर गए थे। दूर से बाघिन देखकर बिना खाद बोए भाग गए थे। इससे घबराकर लोगों ने खेत की तरफ जाना छोड़ दिया है। रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि अगर बाघिन होती तो गांव के पास आकर किसी व्यक्ति पर हमला कर देती, लेकिन उसने किसी पर हमला नहीं किया। इससे यह सियार अथवा लोमड़ी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed