फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dead body found on bed her husband unconscious in the house in beilly

Bareilly: बिस्तर पर पड़ी थी पत्नी की लाश... पति बेहोश, दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस तो दृश्य देख रह गई दंग

Sun, 21 Jan 2024 09:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Sun, 21 Jan 2024 09:20 AM IST
सार

बरेली में शनिवार शाम को रिटायर्ड सैनिक की पत्नी का शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। रिटायर्ड सैनिक बेहोशी की हालत में मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिटायर्ड सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
woman dead body found on bed her husband unconscious in the house in beilly
पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फाइक एन्क्लेव स्थित घर में शनिवार को सेवानिवृत्त सैनिक बेहोश मिले, जबकि बिस्तर पर उनकी पत्नी का शव पड़ा मिला। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी और पूर्व सैनिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कमरे में हाथ सेंकने के लिए छोटा सिलिंडर जलता मिला, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


कैंट थाने के गांव परगवां निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जमील अहमद (65) कुछ साल से फाइक एन्क्लेव में रह रहे हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उनका दूसरा निकाह 44 वर्षीय रेहाना बी से हुआ था। रेहाना की बहन शबाना शहर में रहती हैं। 
विज्ञापन


अंदर से बंद था दरवाजा 
रुहेलखंड चौकी प्रभारी विपिन चौधरी के मुताबिक शबाना ने शनिवार रात रेहाना को कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर बहनोई का नंबर लगाया। उनका भी कॉल रिसीव नहीं हुआ तो वह बहन के घर पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो बेड पर एक तरफ जमील और दूसरी तरफ रेहाना पड़ी थीं। कमरे में गैस का छोटा सिलिंडर जल रहा था। रेहाना का शरीर ठंडा पड़ चुका था। पुलिस दोनों को निजी अस्पताल ले आई। वहां रेहाना को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जमील को आईसीयू में भर्ती किया गया।

बहनोई पर लगाया आरोप
शबाना ने बहनोई जमील पर आरोप लगाया कि वह बहन को परेशान करते थे। एक और निकाह करने की बात करते थे। शबाना को लग रहा था कि घटना के पीछे कोई साजिश है। हालांकि पुलिस इसे इत्तेफाक ही मान रही थी।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि गैस की वजह से ही महिला की मौत होने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed