{"_id":"69143923321bc56f1a00660e","slug":"wife-wanted-to-get-her-doctor-husband-murdered-her-arrested-lover-revealed-the-secret-in-bareilly-2025-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डॉक्टर पति की हत्या कराना चाहती थी शिखा, गिरफ्तार प्रेमी ने खोला राज; पुलिस को आरोपी पत्नी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डॉक्टर पति की हत्या कराना चाहती थी शिखा, गिरफ्तार प्रेमी ने खोला राज; पुलिस को आरोपी पत्नी की तलाश
Wed, 12 Nov 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:11 PM IST
सार
बरेली में डॉक्टर की हत्या की कोशिश के मामले में उनकी पत्नी के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी शिखा और उसका प्रेमी सौरभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नेत्र चिकित्सक की हत्या की कोशिश मामले में आरोपी प्रेमी सौरभ सक्सेना को कोर्ट ने जेल भेज दिया। सुभाषनगर थाना पुलिस के सामने प्रेमी ने डॉक्टर की पत्नी शिखा सक्सेना से प्रेम संबंध की बात कबूल की। अब पुलिस को आरोपी पत्नी की तलाश है। वह घटनास्थल से सीधे अपनी डॉक्टर बेटी व दामाद के पास जाकर रुकी थी। पुलिस अब उन दोनों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुभाषनगर निवासी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डॉक्टर के साथ 28 अक्तूबर की रात घर में उनकी हत्या की कोशिश की गई। डॉक्टर बंधे हुए हाथ के साथ घर से सड़क पर निकल आए और पड़ोसियों को जुटाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: आठ दिन से लापता बरेली के युवक का दिल्ली में मिला शव, दादी-मां का इकलौता सहारा था; हत्या का आरोप
विज्ञापन
डॉक्टर ने अपनी पत्नी शिखा सक्सेना व उसके प्रेमी बिजली मिस्त्री सौरभ सक्सेना के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को मौके से रस्सी, टेप आदि काफी सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र ने उससे पूछताछ की तो पहले वह घटना में शामिल होने से ही इन्कार करने लगा।
शिखा की तलाश में लगी पुलिस टीम
पुलिस ने जब उसे सीसी फुटेज व अन्य साक्ष्य दिखाए तो उसने घटना कबूल कर ली। पुलिस अब डॉक्टर की पत्नी की तलाश कर रही है। चूंकि प्रेमनगर में ब्याही अपनी डॉक्टर बेटी से शिखा का ज्यादा जुड़ाव था, और घटना के बाद वह बेटी के पास चली गई तो पुलिस बेटी व दामाद से पूछताछ कर हकीकत का पता लगाएगी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिखा सक्सेना की तलाश में टीम लगाई है।
पत्नी को रुपये देने बंद कर दिए थे
आरोपी सौरभ सक्सेना ने खुद को बचाते हुए बताया कि इस मामले में डॉक्टर की पत्नी शिखा सक्सेना ही ज्यादा दोषी हैं। उनके प्रेम संबंधों की जानकारी डॉक्टर को काफी समय से थी, लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद से वह ज्यादा समय घर पर रहते थे और उसकी ज्यादा आवाजाही से नाराज थे।
यह भी पढ़ें- UP News: धर्मस्थल पर तेज आवाज में बजाया लाउडस्पीकर, आठ मुतवल्ली समेत 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उन्होंने पत्नी को रुपये देने बंद कर दिए थे। उनकी पत्नी से नकदी व जेवर लेकर ही उसके खर्चे पूरे होते थे। तब शिखा ने ही पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पहले उन्हें दूध में कुछ नशा दे दिया। फिर गेट खोलकर उसे बुला लिया। उसने ज्यादा नशा कर लिया तो हत्या नहीं कर सका।