फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife told him he was impotent hurt husband hanged himself in Bareilly

Bareilly News: पत्नी बताती थी नपुंसक, आहत पति ने फंदा लगाकर दी जान; महिला और उसके प्रेमी पर रिपोर्ट

Tue, 05 May 2026 01:34 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 05 May 2026 01:34 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर हत्या कर ली। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी उसे नपुंसक कहकर प्रताड़ित करती थी। 

विज्ञापन
Wife told him he was impotent hurt husband hanged himself in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में एक महिला के दूसरे युवक से अवैध संबंध हो गए। इसके बाद वह पति को नपुंसक बताने लगी। 24 अप्रैल को पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। बिथरी थाने में पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मृतक के चाचा विजेंद्र कुमार ने बिथरी इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा को बताया कि उनका भतीजा सुमित सोनकर शाहजहांपुर का निवासी था। वह बरेली की रामगंगानगर कॉलोनी में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। सुमित की पत्नी काजल के अवैध संबंध पड़ोस में रहने वाले निहाल सैनी से हो गए। इसकी जानकारी होने पर सुमित ने नाराजगी जाहिर की। इस पर काजल और उसके प्रेमी निहाल ने सुमित को अक्षम कहकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'तुमसे तो अच्छा मेरा वरुण है', शारदा बेटों को देती थीं ताना; मुंहबोले बेटे ने किया 'मां' के भरोसा का कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेंद्र के मुताबिक, दोनों सुमित से कहते थे कि फंदा लगाकर या ट्रेन से कटकर मर जा ताकि हम लोग साथ रह सकें। 16 अप्रैल को सुमित बिना बताए कहीं चला गया था। अगले दिन सुमित घर लौट आया था। 24 अप्रैल को काजल ने सुमित की बहन को कॉल कर बताया कि सुमित ने फंदा लगा लिया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो सुमित का शव चारपाई पर पड़ा था।

जवाब नहीं दे सकी काजल
विजेंद्र ने बताया कि उन्होंने काजल से पूछा कि फंदे से सुमित का शव चारपाई कर कैसे आया? फंदा लगाने की सूचना एक घंटे बाद क्यों दी? इस पर काजल बहाने बनाने लगी। काजल के पास एक मोबाइल फोन था, जिससे वह निहाल से संपर्क करती थी। विजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed