फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife looted money on girlfriend and friends, made a report on her husband

Bareilly News: प्रेमिका और दोस्तों पर रकम लुटाई पत्नी ने दीवान पति पर रिपोर्ट कराई

Sat, 27 May 2023 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Wife looted money on girlfriend and friends, made a report on her husband
बरेली। मुरादाबाद जिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने शादी के बाद पत्नी पर खूब सितम किए। वह दोस्तों और दूसरे समुदाय की प्रेमिका पर खूब पैसा लुटाता था और पत्नी से दोस्तों के लिए शराब के जाम बनवाता था। पत्नी ने 25 लाख रुपये दहेज की खातिर उसे घर से निकालने का आरोप लगाकर शिकायत की है। एडीजी के आदेश पर भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी पोशाकीलाल गुप्ता ने अपनी पुत्री भावना गुप्ता की शादी 26 फरवरी को सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी अनुराग गुप्ता से की थी। अनुराग पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर मुरादाबाद में तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद से दो ननद और ननदोई दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। भावना अपने पति के इज्जतनगर इलाके की ग्रीन सिटी कॉलोनी स्थित मकान में रहती थी। आरोप है कि राजेंद्र फौजी, आजाद व रिंकू सिपाही उसके घर आते थे और पति उन लोगों के लिए जाम बनाकर देने को कहता था।
विज्ञापन

कई दिन बाद उसे पता लगा कि उसके पति के दूसरे संप्रदाय की लड़की से संबंध हैं। प्रेमिका से उसका एक बेटा भी है। वह पूरा वेतन उसी पर लुटाता है और उसे उसे खर्चा नहीं देता था। दोस्तों से उसे धमकी दिलवाता था। परेशान होकर एक माह पहले वह मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता अपने पिता के साथ एडीजी पीसी मीना से मिली और आपबीती बताई। एडीजी ने भोजीपुरा थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने अनुराग गुप्ता, ननद डौली उर्फ कुसुम, उसके पति राजू गुप्ता निवासी मिलक जिला रामपुर, ननद मधु गुप्ता, उसके पति विवेक निवासी पटपटागंज बदायूं, राजेंद्र फौजी, आजाद, रिंकू आदि पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed