{"_id":"63bace3479c8ae1a933905c8","slug":"wife-killed-her-husband-with-facebook-friend-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फेसबुक दोस्त से मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, शराब पिलाकर मारा, फिर काटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फेसबुक दोस्त से मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, शराब पिलाकर मारा, फिर काटा गला
Sun, 08 Jan 2023 07:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:38 PM IST
सार
कांधरपुर निवासी रोहित पटेल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। रोहित की हत्या उसकी पत्नी ने अपने फेसबुक दोस्त व एक अन्य के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रोहित पटेल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिीशियन रोहित की हत्या का राज खुल गया है। पत्नी आरती ने अपने फेसबुक दोस्त अनुज पटेल व उसके दोस्त विवेक के साथ मिलकर रोहित की हत्या की थी। एसएसपी ने रविवार को प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा किया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को कांधरपुर निवासी रोहित का गला कटा शव पड़ोसी गांव के खेत में मिला था। शुरू में लग रहा था कि रोहित के प्रेम प्रसंग की वजह से हत्या की गई है लेकिन अब पत्नी की भूमिका से हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस लाइन सभागार में रोहित की पत्नी आरती, उसके दोस्त भुता थाने के गांव केसरपुर निवासी अनुज पटेल और अनुज के पड़ोसी व दोस्त विवेक कुमार को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि इन्हीं तीनों ने शुक्रवार रात रोहित की हत्या की थी।
विज्ञापन
शराब पिलाई, फिर ले ली जान
सुनियोजित तरीके से आरती ने अपने प्रेमी अनुज और विवेक को बुलाया। मुर्गा बनाया गया और रोहित के साथ इन लोगों ने भी शराब पी। नशा ज्यादा होने पर अनुज ने रोहित के हाथ पकड़े। फिर विवेक ने उसका गला दबा दिया। जीवित रहने की आशंका में उसके गले को चाकू से भी काट दिया। इसके बाद शव को बाइक पर बीच में रखकर ले गए और परगवां के खेतों में डालकर फरार हो गए।घटना के 24 घंटे में ही खुलासा करने पर एसएसपी ने कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह व उनकी टीम को शाबासी दी। एसएसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का ही है। पुलिस प्रयास करेगी कि तीनों आरोपियों को सख्त सजा मिले।